क्या 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना से मिलने पर खुश नहीं थीं आकांक्षा चमोला? बोलीं- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता...'

Updated:
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लॉक अप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री पर आकांक्षा चमोला इमोशनल हो गईं. हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि गौरव के बजाय परिवार के किसी सदस्य का आना उन्हें ज्यादा खुशी देता.

विज्ञापन

Lock Upp 2: टीवी की पॉपुलर जोड़ी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के अलग होने की खबर के बारे में रियलिटी शो 'लॉक अप - सच या सजा' में बताया था. आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' में अपने तलाक का खुलासा किया था. इस खुलासे के बाद शो के एक एपिसोड के दौरान गौरव अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे थे. उनकी इस एंट्री ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी. लेकिन अब आकांक्षा ने खुलासा किया है कि वह गौरव के आने से उतनी खुश नहीं थीं, जितना लोगों ने सोचा.

विज्ञापन

Gaurav Khanna Lock Upp Visit: गौरव की एंट्री पर इमोशनल हो गई थीं आकांक्षा

गौरव खन्ना जब 'लॉक अप' के घर में पहुंचे थे, तो वह शो के पहले गेस्ट थे. जैसे ही वह आकांक्षा के सेल के पास पहुंचे, एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. गौरव ने मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहा था, "बैंड बजा दिया तूने." यह सुनते ही आकांक्षा इमोशनल हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे.

Akanksha Chamola Statement: 'मुझे परिवार में से कोई आता तो ज्यादा अच्छा लगता'

शो के एक एपिसोड में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा घर के अंदर पहुंची. इस दौरान शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला के साथ बातचीत हो रही थी. तभी श्रेया ने आकांक्षा से कहा, "तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया. मुझे भी मेरा बॉयफ्रेंड थोड़ी देर के लिए चाहिए." इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "मेरा तो एक्स था. वरुण (लैला) हंस रहा था और बोल रहा था- तुम्हारी फैमिली कहां आई? तुम्हारे लिए तो एक अजनबी आया है."

View on Instagram

आकांक्षा ने आगे कहा, "उससे ज्यादा अच्छा होता कि मेरे परिवार में से कोई आता." जब उनसे पूछा गया कि वह किसे देखना चाहती थी, तो उन्होंने कहा, "अगर मेरी मम्मी या पापा में से कोई आता, या फिर मेरा कुत्ता ही आ जाता तो मुझे ज्यादा अच्छा लगता." आकांक्षा की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

9 साल की शादी के बाद अलग हुए गौरव और आकांक्षा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने करीब 9 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. आकांक्षा ने 'लॉक अप - सच या सजा' के पहले ही एपिसोड में अपने रिश्ते और अलगाव के बारे में खुलासा किया था. हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने तलाक की कानूनी प्रक्रिया या अलग होने की वजहों को लेकर कोई विस्तार से जानकारी शेयर नहीं की है.


यह भी पढ़ें– गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola