गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Divorce Reason: आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में खुलासा किया कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. आकांक्षा ने साफ कहा कि वह पूरी जिंदगी चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हैं.
Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Divorce Reason: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. ‘लॉक अप सीजन 2’ के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया कि वह गौरव से तलाक लेने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं. इसके बाद शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के सामने अपने रिश्ते और तलाक की असली वजह बताई.
Akanksha Chamola Divorce Reason: आकांक्षा चमोला ने बताया क्यों ले रही हैं तलाक?
आकांक्षा चमोला ने बातचीत में बताया कि वह कभी मां बनने के लिए तैयार नहीं थी. आकांक्षा ने आसान शब्दों में कहा, “जब हमारी शादी हुई थी तब मेरे अंदर मां बनने वाली भावना कभी नहीं थी. मैंने खुद को समझने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इस चीज के लिए नहीं बनी हूं. पहले गौरव इस बात को समझते थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई.” उन्होंने आगे कहा, “अब गौरव बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती. मैंने उन्हें बहुत पहले ही साफ बता दिया था कि मेरे अंदर मां बनने की भावना नहीं है. जब मुझे लगा कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं, तब मैंने साफ कह दिया था कि मैं बच्चे नहीं चाहती. मैंने उनसे कहा कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगी.”
Gaurav Khanna Kids Issue: गौरव खन्ना और बच्चों को लेकर मतभेद
आकांक्षा ने शादी और परिवार को लेकर भी अपनी सोच खुलकर रखी. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो 99 प्रतिशत लोग शादी इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए होते हैं और परिवार आगे बढ़ाना होता है. इसमें गौरव गलत नहीं हैं. लेकिन मैं उन्हें ऐसी जिंदगी में बांधकर नहीं रखना चाहती जहां उनकी इच्छाएं पूरी ना हों.” आकांक्षा ने यह भी साफ कर दिया कि वह ना सिर्फ खुद बच्चा नहीं चाहतीं, बल्कि भविष्य में बच्चा गोद लेने का भी कोई प्लान नहीं रखती. उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी चाइल्ड- फ्री रहना चाहती हैं.
बिग बॉस में भी सामने आया था दर्द
गौरव खन्ना इससे पहले बिग बॉस में भी इस मुद्दे को लेकर भावुक नजर आए थे. फिनाले वीक के दौरान मीडिया इंटरैक्शन में एक रिपोर्टर ने उन पर पत्नी के बच्चे ना चाहने वाली बात को सहानुभूति कार्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. उस समय गौरव ने भावुक होकर कहा था कि वह बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और शादी के बाद पिता बनना चाहते थे. लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया. गौरव ने कहा था कि बहुत कम पति ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नी की खुशी के लिए अपने दिल की इच्छा छोड़ देते हैं.
यह भी पढ़ें– ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं
यह भी पढ़ें– गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










