‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं

Updated:
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Akanksha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला पति गौरव खन्ना से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप: सच या सजा’ में उन्होंने इसका खुलासा किया. ऐसे में अगर आप आकांक्षा के बारे में ज्यादा नहीं जानते, तो उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Akanksha Chamola: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर एपिसोड में ऐसा खुलासा हुआ जिसने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया. टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो में बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप आकांक्षा के बारे में ज्यादा नहीं जानते, तो आइए आपको उनके जुड़ी खास बातें बताते हैं.

Who is Akanksha Chamola: कौन हैं आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा चमोला मुंबई की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म साल 1991 में हुआ था. आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘स्वरागिनी’ से की थी, जिसमें वह 2015 से 2016 तक नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने ‘भूतू’ में काम किया. साल 2022 में वह शो ‘कैन यू सी मी’ में भी दिखाई दी. एक्टिंग में आने से पहले आकांक्षा ने कॉमर्स में पोस्टग्रेजुएशन किया था. हाल ही में वह ‘दिल धोखा और डिजायर’ में कुंवर अमरजीत सिंह के साथ नजर आई थी. वहीं उनका लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘दबंग पुलिसवाली’ है, जो बुलेट माइक्रो ड्रामा ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है.

Akanksha chamola, photo- instagram

जब आकांक्षा ने तलाक की खबरों को बताया था अफवाह

कुछ महीने पहले आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.”इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि उस समय आकांक्षा ने साफ कहा था कि पोस्ट का गौरव खन्ना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा करना पसंद नहीं करतीं. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह पोस्ट सिर्फ उनके आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए था, लेकिन लोगों ने उसका गलत मतलब निकाल लिया.

गौरव खन्ना और आकांक्षा की लव स्टोरी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. गौरव ने पहली बार आकांक्षा को एक ऑडिशन के दौरान देखा था और तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया था. गौरव ने आकांक्षा को अगले ऑडिशन की जगह तक छोड़ने का ऑफर दिया और वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई. उस समय गौरव टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे, जबकि आकांक्षा अपने करियर की शुरुआत कर रही थी. कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने कानपुर में 24 नवंबर 2016 को धूमधाम से शादी की थी.

Akanksha chamola gaurav khanna, photo- instagram

बच्चों को लेकर दिया था ये बयान

आकांक्षा चमोला पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. ‘बिग बॉस 19’ में जब उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठे थे, तब उन्होंने साफ कहा था कि फिलहाल उन्हें बच्चे की जरूरत महसूस नहीं होती. उन्होंने कहा था कि, “मुझे अंदर से ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं अभी बच्चा चाहती हूं. इसके पीछे कई कारण हैं और जब इतने कारण हो, तो इसका मतलब है कि आप अभी तैयार नहीं हैं.”

यह भी पढ़ेंगौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola