‘Ghost’ और ‘Thaggede Le’ फेम Ananya Raj की 27 की उम्र में मौत, नींद में थम गई जिंदगी, एक महीने बाद सामने आई खबर
Ananya Raj(Instagram)
मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है. 'घोस्ट' और 'Thaggede Le' फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है.
Ananya Raj Death: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. ‘Ghost’ और तेलुगु फिल्म ‘Thaggede Le’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Ananya Raj का 27 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्ट्रेस ने 15 जुलाई की सुबह नींद में अंतिम सांस ली थी. हालांकि, परिवार ने उनके निधन की जानकारी करीब एक महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए दी है. अनन्या के अचानक चले जाने की खबर ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को हैरान कर दिया है.
‘Ghost’ और ‘Thaggede Le’ में आई थीं नजर
Ananya Raj ने हिंदी सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘7 Hours to Go’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने हॉरर फिल्म ‘The Final Exit’ में काम किया. 2019 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्म ‘Ghost’ में भी अनन्या ने अहम भूमिका निभाई थी.
इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का रुख किया. साल 2022 में आई तेलुगु फिल्म ‘Thaggede Le’ में उन्होंने Lizzie का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए उन्होंने तेलुगु भाषा सीखी थी और अपनी डबिंग भी खुद की थी. फिल्म को लेकर दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने तेलुगु डेब्यू को लेकर उत्साह जाहिर किया था.
‘Madrasi Gang’ में भी किया था काम
फिल्मों के अलावा Ananya Raj कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही थीं. उन्होंने T-Series, Zee Music और Times Music जैसे म्यूजिक लेबल्स के साथ भी काम किया था. इसके अलावा वह ‘Madrasi Gang’ नाम के प्रोजेक्ट से भी जुड़ी थीं, जिसमें उन्होंने Savita का किरदार निभाया था.
View on Instagram
परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अनन्या के परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी. परिवार के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 15 जुलाई की सुबह नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली. परिवार ने इस दुखद खबर को सार्वजनिक करने में समय लिया. अब उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
अनन्या महज 27 साल की थीं. इतनी कम उम्र में उनका यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बेहद दुखद है. फिलहाल परिवार की ओर से उनकी मौत की वजह को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए