DAV कैनरी हिल में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है. जिसमें 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है.

विज्ञापन

हजारीबागः डीएवी पब्लिक स्कूल, कैनरी हिल रोड में गुरुवार से दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 शुरू हुई. प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. खिलाड़ी बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज और योग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च-पास्ट और डीएवी गान के साथ हुई.

कार्यक्रम में डीएवी सीएमसी के पर्यवेक्षक और डीएवी पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) के प्रिंसिपल विवेकानंद चौधरी, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव और अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स ऑफिशियल अनवर हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव सिंह और कोषाध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश कुमार ने की. अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola