नड्डा के हाथों टूटा वांगचुक का अनशन, महुआ मोइत्रा बोलीं- किसी और से तुड़वा लेते

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासनों पर जल्द भरोसा न करें. पढ़ें उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या लिखा.
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. यह फैसला केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया गया. दोनों केंद्रीय मंत्री गुरुवार (23 जुलाई) देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वांगचुक से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से परीक्षा व्यवस्था में सुधार और मामले पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. सरकार के इस आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन खत्म करने की घोषणा की.
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने की घोषणा पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का रिएक्शन आया है. महुआ मोइत्रा ने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के तरीके पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "अगर अनशन तुड़वाना ही था, तो किसी और के हाथों तुड़वा देते सर... ऑप्टिक्स (सार्वजनिक संदेश और छवि) नाम की भी एक चीज होती है.’’ अपने इस पोस्ट के साथ मोइत्रा ने एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वांगचुक का अनशन तुड़वाते जेपी नड्डा दिख रहे हैं.
वांगचुक ने 'एक्स' पर कहा, "केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की मौजूदगी में 26 दिन बाद मैंने अपना अनशन समाप्त किया." वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि विभिन्न शर्तों पर लंबी और गंभीर बातचीत के अलावा देश में संभावित हिंसा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.
एक अन्य पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने इससे पहले लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, हम आपका सम्मान करते हैं. लेकिन कृपया सरकार के जाल में न फंसें और 26 दिनों के अनशन से आपने जो नैतिक बढ़त हासिल की है, उसे कमजोर न होने दें. यह आंदोलन उससे कहीं बड़ा है.
ये भी पढ़ें: Video : अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक का आया रिएक्शन, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई
वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










