क्या NEET UG OMR स्क्रूटनी से बढ़ता है नंबर? समझें पूरा फॉर्मूला

मेडिकल स्टूडेंट और OMR की सांकेतिक फोटो (Canva)
NEET UG का रिजल्ट आते ही लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल घूमता है, इतने कम नंबर कैसे आ गए? कई छात्रों को लगता है कि शायद OMR शीट चेक करने में गलती हो गई होगी. ऐसे में NTA की ओर से OMR Scrutiny का विकल्प दिया जाता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या OMR Scrutiny कराने के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं या नहीं?
NEET UG 2026 में इस साल 23 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था. इनमें से 11.21 लाख कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इन कैंडिडेट्स को अब काउंसलिंग राउंड में शामिल होना होगा. नीट यूजी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले कैंडिडेट्स जिन्हें लगता है कि उनके नंबर बढ़ सकते हैं उन्हें OMR Scrutiny का मौका मिलता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि स्क्रूटनी के बाद नंबर बढ़ता है या नहीं तो आइए पूरा प्रोसेस आसान भाषा में समझते हैं.
OMR Scrutiny आखिर होती क्या है?
सबसे पहले यह समझ लीजिए कि OMR Scrutiny का मतलब कॉपी दोबारा जांचना नहीं होता. इसमें यह देखा जाता है कि आपकी OMR शीट सही तरीके से स्कैन हुई या नहीं और जो आपने गोला (Bubble) भरा था, वही सिस्टम ने पढ़ा या नहीं.
अगर स्कैनिंग या रिकॉर्ड में कोई तकनीकी गड़बड़ी मिलती है, तो उसे ठीक किया जा सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर छात्र के नंबर बढ़ जाएंगे.
OMR Sheet स्कैनिंग का तरीका
अगर जांच के दौरान यह साबित हो जाए कि OMR शीट को पढ़ने में तकनीकी गलती हुई थी या आपके सही भरे गए उत्तर रिकॉर्ड नहीं हुए, तभी अंक बदल सकते हैं. अगर आपने गलत उत्तर भरा है, दो गोले भर दिए हैं या गोला अधूरा भरा है, तो स्क्रूटनी के बाद भी नंबर नहीं बढ़ेंगे.

किन छात्रों को OMR Scrutiny करानी चाहिए?
हर छात्र को स्क्रूटनी कराने की जरूरत नहीं होती. अगर आपको लगता है कि आपकी OMR शीट और Answer Key के हिसाब से नंबर कम आए हैं, तभी आवेदन करना समझदारी होगी.
इन छात्रों को जरूर विचार करना चाहिए.
- जिनके अंक अनुमान से काफी कम आए हैं.
- जिन्होंने OMR और Answer Key खुद मिलाई है.
- जिन्हें स्कैनिंग या रिकॉर्डिंग में गलती का शक है.
- जिनका मेडिकल कॉलेज कुछ अंकों से छूट रहा है.
ये भी पढ़ें: NEET UG रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग की बारी, जानें पूरा एडमिशन प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










