सावन से पहले ऐसे साफ करें पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन, चमकेंगे बिल्कुल नए जैसे

PC: AI Generated
Brass and Copper Cleaning Tips: क्या आपके पूजा के पीतल और तांबे के बर्तन काले पड़ गए हैं? सावन से पहले इन घरेलू नुस्खों से उन्हें मिनटों में नए जैसी चमक दें.
Brass and Copper Cleaning Tips: सावन का महीना शुरू होते ही घरों में पूजा-पाठ का माहौल बन जाता है. इस दौरान कई लोग भगवान की पूजा के लिए पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लंबे समय तक रखे रहने या नमी के कारण इन बर्तनों पर कालापन और दाग जम जाते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. ऐसे में बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप पीतल और तांबे के बर्तनों (Brass and Copper Cleaning Tips) को फिर से चमका सकते हैं.
नींबू और नमक से करें सफाई
पीतल और तांबे के बर्तनों की सफाई के लिए नींबू और नमक सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है. एक नींबू को बीच से काट लें और उस पर थोड़ा-सा नमक लगा दें. अब इसे बर्तन पर हल्के हाथों से रगड़ें. 5 से 10 मिनट बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे जमे हुए दाग और कालापन काफी हद तक साफ हो जाता है.

इमली के गूदे का करें इस्तेमाल
अगर बर्तन पर पुराने और जिद्दी दाग हैं, तो इमली का गूदा भी मददगार साबित हो सकता है. इमली को थोड़ी देर पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें और इसे बर्तनों पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट (Brass and Copper Cleaning Tips)
बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण भी पीतल और तांबे के बर्तनों की सफाई में कारगर माना जाता है. दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बर्तन पर लगाएं. 10 मिनट बाद मुलायम स्पंज से रगड़कर धो लें. इससे बर्तनों की चमक वापस आने में मदद मिल सकती है.

सिरका और नमक का घोल
अगर तांबे के बर्तन ज्यादा काले पड़ गए हैं, तो सिरका और नमक का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है. दोनों को मिलाकर बर्तन पर लगाएं और कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें. फिर साफ पानी से धोकर तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे दाग हटने और चमक लौटने में मदद मिलती है.

बेसन और दही से भी आएगी चमक
अगर आप केमिकल-फ्री तरीका अपनाना चाहते हैं, तो बेसन और दही का गाढ़ा पेस्ट बनाकर बर्तनों पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें. यह तरीका बर्तनों की गंदगी हटाने के साथ उनकी नेचुरल चमक बनाए रखने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: कपड़ों पर लग गए हैं खून के दाग? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में करें साफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










