बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को होगा हाफ डे? CM सम्राट चौधरी बोले- एक हफ्ते में लिया जाएगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

सदन में सीएम सम्राट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे लागू करने की मांग पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है. विधान परिषद में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे (आधे दिन की पढ़ाई) करने की मांग एक बार फिर विधान परिषद में उठी. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है और एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी फैसला होगा, वह विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.

एमएलसी ने सरकार से पूछा सवाल

विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान एमएलसी नवल किशोर यादव, संजीव सिंह और जीवन कुमार ने सरकार से पूछा कि आखिर सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे कब से लागू किया जाएगा.

इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सात दिनों के भीतर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की प्रोन्नति का मुद्दा भी उठा

विधान परिषद में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा भी उठाया गया. एमएलसी नवल किशोर यादव, वंशीधर बृजवासी और जीवन कुमार ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने का मामला लंबे समय से लंबित है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में हाईकोर्ट ने चार महीने के भीतर कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया था. इसके बावजूद आदेश अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो सका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

इस सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पूरे मामले को विधि विभाग के पास भेजा जाएगा. वहां से कानूनी राय मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कार्यवाही शुरू होते ही तीखी नोकझोंक

वहीं सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा गया. विपक्ष ने जहानाबाद में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित फायरिंग का मुद्दा उठाया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

वेल में पहुंचे विधायक, 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई. कई विधायक वेल तक पहुंच गए. लगातार शोर-शराबे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

Also Read: बिहार विधानसभा में आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा, 5 मिनट में सदन स्थगित



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन