इनर व्हील क्लब हजारीबाग ने वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियां, जरूरतमंद बुजुर्गों को भेंट की खाने-पीने की सामग्री

हजारीबाग के सरोनी स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ इनर व्हील क्लब की सदस्य. फोटो: प्रभात खबर
इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग ने सरोनी स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया. क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों को समझा. आवश्यक खाद्य सामग्री भेंट कर खुशियां बांटी गईं.
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग ने शुक्रवार को सरोनी स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया. क्लब की अध्यक्ष श्रीमती भारती सहाय के नेतृत्व में सदस्याओं ने आश्रम में रह रहे बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खाद्य सामग्री का वितरण करना नहीं था, बल्कि बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का एहसास कराना भी था. क्लब की सदस्याओं ने आश्रम के वृद्धजनों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ आत्मीय पल साझा किए. इस दौरान आश्रम का वातावरण भावनात्मक और स्नेहपूर्ण बना रहा.
आवश्यक खाद्य सामग्री की गई भेंट
क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम के लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. इसमें चावल, आलू, दाल, बिस्किट, खाद्य तेल, मसाले सहित अन्य जरूरी सामान शामिल था. सदस्याओं ने बताया कि इन वस्तुओं से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी. इसके अलावा क्लब की एक सदस्य ने सभी बुजुर्गों के बीच जलेबी का वितरण भी किया. मिठाई पाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना की.
समाज को दिया सेवा का संदेश
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती भारती सहाय ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं. उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके.
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब हजारीबाग और सिंदूर की अनूठी पहल, चिकित्सकों को किया सम्मानित
ये सदस्य रहीं उपस्थित
इस सेवा कार्य में विद्या जैसवाल, रीता लाल, रीता बग्गा, रजनी कुमारी, सीमा पांडे, अंजू त्रिवेदी, उमा लाल, सरोज कुमार, डॉ. पूनम, शिव लाल सहित इनर व्हील क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं. सभी ने मिलकर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें सम्मान तथा अपनापन देने का प्रयास किया. क्लब के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.
इसे भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब हजारीबाग में 'स्टेटस ऑफ वूमेन केयर एंड डिग्निटी' पर मेंटोरशिप कार्यक्रम आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










