बोकारो बाल सुधार गृह में वायरल फीवर का प्रकोप, 14 बच्चे पड़े बीमार, अलर्ट मोड पर डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
बाल सुधार गृह बोकारो

बाल सुधार गृह बोकारो

बोकारो बाल सुधार गृह से 14 बाल कैदियों के बीमार पड़ने की चिंताजनक खबर है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. दो बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

बोकारो से मुकेश झा की रिपोर्ट

Bokaro Observation Home, बोकारो : बोकारो स्थित बाल सुधार गृह से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां रह रहे 14 बाल कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की विशेष डॉक्टर्स टीम मौके पर पहुंची और सभी बच्चों की जांच कर उनके सैंपल एकत्र किए. दो बाल कैदियों में अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार और खांसी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल सदर अस्पताल में तीन बाल कैदियों को चिकित्सकों की विशेष निगरानी (Observation) में रखा जा रहा है.

एक दिन पहले 16 बच्चे पहुंचे थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, बीते कल भी बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना चिकित्सा विभाग को दी गई थी. इसके बाद 16 बाल कैदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. इलाज के बाद इनमें से 15 बच्चों को आज वापस बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. लेकिन आज फिर से अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर आई, जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच करने वाले डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सभी बच्चे वायरल फीवर (Viral Fever) की चपेट में हैं. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जिन दो बच्चों को ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही थी, उन्हें एहतियातन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड : 7000 रुपये के लिए दोस्त ने आधी रात को ले ली दोस्त की जान

बाल सुधार गृह बना अस्थाई अस्पताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बाल सुधार गृह को फिलहाल एक अस्थाई अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया है. दो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम को बाल सुधार गृह में ही तैनात किया गया है, जो चौबीसों घंटे बच्चों की देखरेख करेगी. बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और स्थिति पारदर्शी बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह और शाम मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, संयुक्त छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola