नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ का धरना, 19 सितंबर को होगी वार्ता

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना पर बैठे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. 19 सितंबर को वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया है.

विज्ञापन

बोकारो. नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के गेट के सामने धरना दिया. विस्थापितों ने कहा कि बार-बार आंदोलन के दौरान उन्हें सकारात्मक वार्ता के माध्यम से समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक न तो सकारात्मक वार्ता हुई और न ही नियोजन की समस्या का समाधान हो सका है.

विज्ञापन

विस्थापितों का कहना है कि नियोजन की आस में उनकी उम्र सीमा लगातार बढ़ती जा रही है. रोजगार नहीं मिलने के कारण कई विस्थापित आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. जरूरत पड़ने पर प्लांट के सभी 12 गेटों को जाम कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

19 सितंबर को होगी वार्ता : डीसी

धरने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने विस्थापितों से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि 19 सितंबर को वार्ता आयोजित कर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पेटरवार बाजार में करम परब की रौनक, बांस की जावा डाली-करम डाली खरीदने उमड़ी भीड़

उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर के कारण कुछ विलंब हो रहा है. इसके बाद सेल प्रबंधन के साथ वार्ता कर विस्थापितों की समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा. उपायुक्त के आश्वासन के बाद विस्थापितों ने धरना समाप्त कर दिया.

सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

धरना समाप्त करने के बाद विस्थापितों ने स्पष्ट किया कि 19 सितंबर को होने वाली वार्ता में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय से नियोजन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अब आश्वासन के बजाय ठोस समाधान चाहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola