बोकारो में थैलेसीमिया पीड़ित 110 बच्चों की जांच, HLA मैचिंग के लिए जर्मनी भेजे जायेंगे 450 सैंपल

Updated:
विज्ञापन

जांच के लिए रक्त का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थैलेसीमिया पीड़ित 110 बच्चों और उनके परिजनों के लिए एचएलए जांच शिविर का आयोजन किया गया. सैंपल जर्मनी भेजे जाएंगे ताकि बोन मेरो ट्रांसप्लांट हो सके.

विज्ञापन

बोकारो. थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज और स्थायी निदान की दिशा में शनिवार को सेक्टर तीन स्थित लायंस क्लब में नि:शुल्क एचएलए जांच शिविर लगाया गया. क्लब और मां सेवा समिति की ओर से आयोजित शिविर में थैलेसीमिया से पीड़ित 110 बच्चों सहित उनके 450 पारिवारिक सदस्यों की जांच के लिए सैंपल लिए गये.

विज्ञापन

जर्मनी भेजे जायेंगे सभी सैंपल

शिविर में लिये गये सभी सैंपल को विस्तृत एचएलए मैचिंग प्रक्रिया के लिए जर्मनी भेजा जायेगा. जांच के माध्यम से मरीजों के लिए उपयुक्त एचएलए मैचिंग डोनर की पहचान की जायेगी. समय पर मैच्ड डोनर मिलने से जरूरतमंद बच्चों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) की संभावना बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में सड़क हादसे में साड़म के युवक की मौत, शव को हवाई मार्ग से रांची लाया गया

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज में मिलेगी मदद

आयोजकों के अनुसार, एचएलए मैचिंग के जरिये उपयुक्त डोनर की पहचान करना बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है. शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को इस दिशा में आवश्यक जांच सुविधा उपलब्ध कराना है.

क्लब व समिति के सदस्य रहे मौजूद

शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय केडिया, सचिव अखिलेश कुमार, भूषण गुलाटी, मरियम, रवि शंकर प्रसाद, निखिल श्रीवास्तव, बिन्नी श्रीवास्तव, दिनेश चड्ढा, मनोरमा चड्ढा, संतोष पांडेय और सूरज मोहन मौजूद रहे. इसके अलावा हैल्पिंग हैंड्स के गोपाल मुरारका, ट्रस्ट के भगवत भावेश, धनंजय, विकास, राज कुमार महथा समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola