Jharkhand Clerks Transfer: 6 साल की सेवा पूरी होते ही 27 लिपिकों का तबादला, जानें बोकारो में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
AI Image
उत्तरी छोटानागपुर में 27 लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिन्होंने छह साल की सेवा अवधि पूरी कर ली है. बोकारो जिले में चार लिपिकों को नई जिम्मेदारी मिली है. आदेश के अनुसार, सभी को एक सप्ताह के भीतर नए पद पर योगदान देना होगा.
बोकारो. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरडीडीइ) कार्यालय ने छह वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके 27 लिपिकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. नौ सितंबर 2026 को जारी आदेश में बोकारो जिले से जुड़े पांच लिपिकों का तबादला किया गया है. इनमें चार लिपिकों का पदस्थापन बोकारो जिले में किया गया है, जबकि एक लिपिक को जिले से बाहर भेजा गया है.
रामगढ़ से पेटरवार भेजे गये सोमनाथ
आदेश के अनुसार, रामगढ़ के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक परमेश्वर बेदीया का स्थानांतरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बोकारो किया गया है. वहीं रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सोमनाथ सिन्हा का पदस्थापन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पेटरवार में किया गया है.
धनबाद से दो लिपिक चास पहुंचे
धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्वपन कुमार रजक और राखाल चंद्र मंडल का पदस्थापन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, चास में किया गया है. दोनों लिपिक अब बोकारो जिले में अपनी सेवा देंगे.
इधर, बोकारो के बेरमो-तेनुघाट स्थित अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत गोपी नाथ गोस्वामी का स्थानांतरण जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग किया गया है. इस तरह बोकारो जिले से एक लिपिक का स्थानांतरण बाहर हुआ है, जबकि चार लिपिक जिले में पदस्थापित किये गये हैं.
एक सप्ताह में योगदान का निर्देश
आरडीडीइ के स्थानांतरण आदेश में संबंधित नियंत्रण पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित लिपिकों को एक सप्ताह के अंदर उनके नवपदस्थापित कार्यालय में योगदान के लिए कार्यमुक्त किया जाये. संबंधित कार्यालयों को आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.
बोकारो में पदस्थापित होने वाले
- परमेश्वर बेदीया — जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बोकारो
- सोमनाथ सिन्हा — क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पेटरवार
- स्वपन कुमार रजक — क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, चास
- राखाल चंद्र मंडल — क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, चास
वहीं गोपी नाथ गोस्वामी का पदस्थापन जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में किया गया है.
ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर बोकारो के स्कूल में छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य बोले- "हिंदी हमारी पहचान"
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए