बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा, युवक की मौत के बाद परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

विज्ञापन

घटनास्थल में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने इस घटना पर हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

बोकारो. जरीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बक्सपुरा गांव निवासी रामप्रसाद हजाम के रूप में हुई है. हादसे के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दी. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद हजाम दैनिक मजदूरी कर घर लौट रहा था. इसी दौरान बक्सपुरा के समीप वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शनिवार सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने जरीडीह पुलिस को सूचना दी.

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

फोटो घटनास्थल में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना की जानकारी मिलने के बाद जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. इसके कारण बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. बाद में पुलिस-प्रशासन की ओर से सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

इधर, रामप्रसाद की मौत को लेकर परिजनों ने संदेह जताया है. उनका कहना है कि मौत सड़क हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले हत्या की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है.

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

जरीडीह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. साथ ही उस वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी चपेट में आने से रामप्रसाद की मौत हुई.

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: करम महोत्सव 2026: पांच लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola