Gomia News: मुंबई के होटल मालिक से विवाद के बाद गोमिया के हीरालाल की मौत, 13 दिन चला इलाज

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई में मजदूरी करने गए गोमिया प्रखंड के हीरालाल नायक की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि होटल मालिक से पैसों के विवाद के बाद वह घायल अवस्था में मिले थे. परिवार आर्थिक मदद और निष्पक्ष जांच की गुहार लगा रहा है.

विज्ञापन

बोकारो. परिवार की खुशहाली और बेहतर भविष्य का सपना लेकर मुंबई में होटल में मजदूरी करने गये गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी निवासी हीरालाल नायक (पिता प्रदीप नायक) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. उन्होंने मुंबई के जेजे अस्पताल में अंतिम सांस ली. मौत की खबर गांव पहुंचते ही चतरोचट्टी में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

होटल मालिक से पैसों को लेकर विवाद का दावा

परिजनों के अनुसार, होटल मालिक से पैसों को लेकर विवाद के बाद हीरालाल घायल अवस्था में रेलवे पुलिस को मिले थे. उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब 13 दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पत्नी और दो छोटी बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

हीरालाल अपने पीछे पत्नी अनीता देवी और दो छोटी बेटियां छोड़ गये हैं. उनकी बड़ी बेटी करीब साढ़े तीन वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ वर्ष बतायी गयी है. कम उम्र में ही दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया. हीरालाल की मौत के बाद परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गयी है.

परिजनों के मुताबिक, हीरालाल परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए मुंबई में मजदूरी करते थे. उनकी मौत से परिवार की आय का प्रमुख सहारा भी समाप्त हो गया है.

शव गांव लाने में सहयोग

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने शोकाकुल परिवार से संपर्क किया. उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है. मुंबई से हीरालाल का शव उनके पैतृक गांव चतरोचट्टी लाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया जा रहा है.

निष्पक्ष जांच और सहायता की मांग

परिजनों ने होटल मालिक से विवाद और इसके बाद हीरालाल के घायल अवस्था में मिलने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि हीरालाल किन परिस्थितियों में घायल हुए थे.

परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है. साथ ही शव को सम्मानपूर्वक गांव पहुंचाने में सहयोग और मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गयी है.

ये भी पढ़ें: सिटी सेंटर के बरामदों पर दुकानदारों का कब्जा, ग्राहकों की राह मुश्किल; बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola