बेंगलुरु में सड़क हादसे में साड़म के युवक की मौत, शव को हवाई मार्ग से रांची लाया गया
रोते हुए परिजन
बेंगलुरु में काम करने वाले गोमिया के युवक निर्मल ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गये साड़म के एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. मृतक की पहचान गोमिया प्रखंड की साड़म पश्चिमी पंचायत के नाई टोला निवासी निर्मल ठाकुर उर्फ छूनू (26) के रूप में हुई है.
बेंगलुरु में एक कंपनी में सुपरवाइजर था निर्मल
परिजनों के अनुसार निर्मल परिवार रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गया था. वहां वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था. साड़म के कई युवक बेंगलुरु की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं.
ये भी पढ़ें: बोकारो में स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 से 12 छात्र घायल
एक साथी को पहुंचाने गया था स्टेशन
बताया गया कि गत पांच सितंबर को निर्मल बाइक से गांव के एक साथी को ट्रेन में बैठाने रेलवे स्टेशन गया था. साथी को स्टेशन पर छोड़कर वह वापस अपने निवास लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गया.
इलाज के दौरान निर्मल की हुई मौत
साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदमे में चले गये. कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को हवाई मार्ग से रांची लाया गया.
ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर बोकारो के स्कूल में छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य बोले- "हिंदी हमारी पहचान"
शनिवार को रांची से एंबुलेंस के जरिये शव साड़म पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. घटना ने एक बार फिर क्षेत्र से जारी पलायन और दूसरे राज्यों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए