बोकारो में स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 से 12 छात्र घायल

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो थर्मल में स्कूली ऑटो पलटने से 10-12 बच्चे घायल हो गए. अभिभावकों ने भारी वाहनों की नो-एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त मांग की है.

विज्ञापन

बोकारो. लाल चौक-जरबा बस्ती मार्ग के पास शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार करीब 10 से 12 बच्चे घायल हो गये. सभी घायल छात्र बोकारो थर्मल के फेज-टू कॉलोनी के निवासी बताये गये हैं.

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को बेहतर देखभाल की सलाह दी. इसके बाद सभी को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.

हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान पलटा ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे ऑटो (जेएच 10 बीडी 1534) में क्षमता से अधिक 12 से 14 बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान आगे चल रहे एक हाइवा को बायीं ओर से ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गया.

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर बोकारो के स्कूल में छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य बोले- "हिंदी हमारी पहचान" ​

हादसे में ईरम नाज के दाहिने हाथ में गंभीर अंदरूनी चोट आयी है. वहीं गुलाम मोइउद्दीन के गाल तथा मो रजाब तैयब के होंठ और दांत में चोट लगी है. लकी मुर्मू समेत अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आयी हैं.

ओवरलोडिंग को लेकर अभिभावकों में आक्रोश

घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूली समय में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर स्कूल ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 7 से 9 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगायी जाये. साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola