UPPSC 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, 500 पदों पर वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (PC:Freepik)

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (PC:Freepik)

सरकारी नौकरी की सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए यूपी में अफसर बनने का सुनहरा मौका हैं. UPPCS परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख अब बेहद करीब है. ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स बिना देरी किए अपना आवेदन पूरा कर लें.

विज्ञापन

UP PCS Exam 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा 2026 को लेकर जरूरी खबर है. यूपी पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं इस वैकेंसी के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की प्रक्रिया क्या है.

UPPCS ने पिछले दिनों 500 पदों पर वैकेंसी का आवेदन निकाला था. इसके लिए फॉर्म भरने का प्रक्रिया चल रही है. आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स के पास ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए 27 जुलाई 2026 तक का समय है. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन कर लें.

योग्यता क्या होनी चाहिए ?

UPPCS परीक्षा के लिए योग्यता की बात की जाए तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर पास होना चाहिए. इसमें स्ट्रीम की कोई बाध्यता नहीं हैं. हालांकि कुछ पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखा गया हैं, ऑनलाइन करने से पहले पोस्ट वाइज क्वालिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

आयु सीमा

UPPCS परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है. वहीं अधिकतम सीमा की बात की जाए तो 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षण कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी गई है.

आवेदन फीस

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 125 रुपये की फीस रखी गई हैं. वहीं एससी एसटी कैटेगरी के लिए 65 रुपये की फीस रखी गई हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.

अप्लाई करने का प्रोसेस

UPPSC परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को OTR यानी One Time Registration पूरा करना होगा. जिन कैंडिडेट्स के पास OTR नंबर नहीं है, उन्हें पहले इसका रजिस्ट्रेशन करना होगा. OTR नंबर प्राप्त करने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन करने के दौरान मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें. आवेदन सबमिट करने से पहले भरी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें तब फाइनल सबमिट करें.

ऑनलाईन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

UPPCS 2026 Online Apllication Process

आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अगर लगता है कि उसके आवेदन में कुछ गलत हो गया है, तो इसमें सुधार या बदलाव करने का भी एक मौका दिया जाएगा. आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

कैंडिडेट्स आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के लिए UPPSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े. ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है.

UPPCS 2026 Complete Notification

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 180000 तक मिलेगी सैलरी


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola