एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 180000 तक मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन
AAI की सांकेतिक फोटो (AI)

AAI की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

AAI Recruitment 2026: अगर आप भी एयरपोर्ट सेक्टर मे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 389 पदों के लिए वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

AAI Recruitment Salary and Eligibility: जानें योग्यता और सैलरी

हर पद के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग-अलग तय की गई है. कैंडिडेट्स एप्लीकेशन से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें जैसे डिग्री, वर्क एक्सपीरियंस, ID प्रूफ. पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट-aai.aero पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

अगर सैलरी की बात करें तो मैनेजर ग्रुप‐A को पे लेवल E‐3 के तहत 60,000 से 1,80,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. वहीं, जूनियर एग्जीक्यूटिव ग्रुप‐B के लिए पे लेवल E‐1 के अनुसार 40,000 से 1,40,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. बता दें कि कैंडिडेट्स के लिए उनके एक्सपीरियंस के अनुसार सैलरी तय की जाएगी.

AAI Recruitment 2026 Official Notification PDF

AAI Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस, डेट एंड ऐज लिमिट 

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए GEN, OBC, EWS वाले कैंडिडेट्स को 1000 रुपये भरने होंगे, वहीं SC, ST, PwBD और फीमेल कैंडिडेट्स फ्री में आवदेन कर सकते हैं. एप्लीकेशन की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से होगी वहीं आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 होगी. आयु की बात करें तो जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम 27 वर्ष मैनेजर पद के लिए अधिकतम 32 वर्ष तय किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल नहीं, जॉब मार्केट में इन नए कोर्स की है डिमांड

किन-किन पदों के लिए है कितनी वैकेंसी?

पोस्टवैकन्सी 
मैनेजर (इंजि.-सिविल)145
मैनेजर (इंजि.-इलेक्ट्रिकल)16
मैनेजर (फाइनेंस)34
मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)5
मैनेजर (आर्किटेक्चर)4
मैनेजर (लॉ)2
मैनेजर (फायर सर्विसेज)14
मैनेजर (ऑपरेशंस)28
मैनेजर (कमर्शियल)9
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज)1
मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस)2
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)36
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ)6
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस)79
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी)8

AAI Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई

  • AAI की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
  • होम पेज पर वैकन्सी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस भरें (if applicable).
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर रखे ताकि आगे परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: CLAT 2027 का शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर को होगा लॉ एंट्रेंस एग्जाम


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola