दानापुर में अपराध की साजिश रचते बदमाश गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दानापुर में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. एक युवक को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य भागने में सफल रहे. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Criminals Arrested: दानापुर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जबकि मौके पर मौजूद अन्य बदमाश पुलिस को देखकर फरार हो गए.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अजीत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो स्टैंड के पास स्थित एक खंडहरनुमा भवन में कुछ बदमाश अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर बीती रात छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई बदमाश भाग निकले, जबकि एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू ताराचक निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर लिया है.

फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है. पूछताछ के आधार पर फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी और उसके साथियों की क्या आपराधिक पृष्ठभूमि रही है तथा वे किस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन