जंगली हाथियों के आतंक से बचाव को लेकर वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Author Reyej|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते समीम अंसारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार हमलों से हो रही जान-माल की भारी क्षति को रोकने के लिए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी ने हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय जंगली हाथियों के झुंड से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय करने की मांग की गयी है. शमीम अंसारी ने बताया कि हाथियों की आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे में त्वरित कदम उठाना आवश्यक है. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में तुरंत स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा ग्रामीणों को रात के समय हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें भगाने के लिए बड़े टॉर्च उपलब्ध कराने का पुरजोर आग्रह किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola