खिरगांव में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, पनीर के दो नमूने लिये

Updated:
विज्ञापन

जांच करते खाद्य सुरक्षा टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया. खिरगांव क्षेत्र में पनीर के दो नमूने लिए गए और जांच के लिए रांची भेजे गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने हजारीबाग शहर के खिरगांव क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की.

विज्ञापन

इस दौरान पी शिवा, खिरगांव से सुधा पनीर और बजरंग डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया. दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जायेगी.

जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता त्रिपाठी, विकास शर्मा, सूरज कुमार और धनेश्वर कुशवाहा समेत खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य शामिल थे. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों से खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच करने की अपील की. संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola