रोहतास: नोखा अंचल में 4463 प्रमाणपत्र आवेदन अटके, जाति-आय-निवास के लिए भटक रहे आवेदक

फोटो अंचल कार्यलय सह प्रखंड मुख्यालय नोखा | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के नौखा अंचल कार्यालय में 4463 विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित पड़े हैं. जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के सबसे अधिक आवेदन लंबित हैं, जिससे आवेदकों की परेशानियां बढ़ गई हैं.
Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा अंचल कार्यालय में जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रमाणपत्रों के 4463 आवेदन लंबित रहने से आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है. प्रमाणपत्र समय पर नहीं मिलने से विद्यार्थियों, नौकरी के अभ्यर्थियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
जाति, आय और निवास के सबसे ज्यादा आवेदन लंबित अंचल कार्यालय के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एसएलए (सर्विस लेवल एग्रीमेंट) के तहत कुल 4463 आवेदन लंबित हैं. इनमें जाति प्रमाणपत्र के 1207, आय प्रमाणपत्र के 1653, निवास प्रमाणपत्र के 1386, बीसी/ईबीसी (एनसीएल) के 97, ओबीसी (एनसीएल) के 97 तथा ईडब्ल्यूएस के 18 आवेदन शामिल हैं.
अगले 5 दिनों में खत्म होगी हजारों आवेदनों की समय सीमा 1 जुलाई से 23 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर बड़ी संख्या में आवेदन निर्धारित समय सीमा पूरी करने की स्थिति में पहुंच गए हैं. चौथे दिन आय प्रमाणपत्र के 159 आवेदन, पांचवें दिन आय के 205 और निवास के 296 आवेदन, छठे दिन जाति, आय और निवास के 552 आवेदन, सातवें दिन 875 तथा आठवें दिन 618 आवेदनों की एसएलए अवधि समाप्त हो जाएगी.
15 दिन बाद भी नहीं बढ़ी निष्पादन की रफ्तार नवपदस्थापित अंचलाधिकारी पुष्पा कुमारी को पदभार ग्रहण किए करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन लंबित आवेदनों के निष्पादन में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है. इसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदकों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. लोगों ने लंबित प्रमाणपत्रों का शीघ्र निष्पादन कर राहत देने की मांग की है.
सीओ से संपर्क नहीं हो सका इस संबंध में अंचलाधिकारी पुष्पा कुमारी से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










