रोहतास: चौराटी लख में लावारिस मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सजगता से बची मासूम की जान

Updated:
विज्ञापन

मिली हुई नवजात के साथ स्वास्थ्य कर्मी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दावथ में लावारिस मिली नवजात बच्ची को ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से बचाया गया. अब बच्ची सुरक्षित है और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Rohtas news : रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के चौराटी लख के समीप लावारिस हालत में मिली एक नवजात बच्ची को ग्रामीणों की सजगता और प्रशासन की तत्परता ने नया जीवन दे दिया. असहाय अवस्था में पड़ी मासूम को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ प्रशासन सूचना पर 112 पुलिस टीम, स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. नवजात को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दावथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया. समय पर इलाज मिलने से बच्ची की हालत सुरक्षित बताई गई.

चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया नवजात सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि जिला चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई. ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष कुमार ने नवजात की जांच की. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित जिला चाइल्ड हेल्पलाइन, सासाराम के सुपुर्द कर दिया गया.

मानवता की मिसाल बने ग्रामीण यह घटना जहां नवजात को लावारिस छोड़ने जैसी गंभीर सामाजिक चिंता को सामने लाती है, वहीं ग्रामीणों की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और पुलिस की सक्रियता ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की. अब मासूम बच्ची की देखभाल और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन