लहेरी पैक्स में 70 फीसदी मतदान, 24 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : लहेरी पैक्स चुनाव में 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया. चिलचिलाती धूप के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और 70% मतदान हुआ. मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे.
Sasaram News : प्रखंड के लहेरी पैक्स में सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ. पैक्स चुनाव में कुल 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया. मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया.
चिलचिलाती धूप के बावजूद सुबह से बूथों पर लगी कतार
चिलचिलाती धूप के बावजूद मतदाता सुबह में ही मतदान के लिए घरों से निकल पड़े थे. सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गयीं, जो देर शाम तक बनी रहीं.

सभी मतदान केंद्रों पर तैनात रहा पुलिस बल
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गयी थी. सदर डीसीएलआर अमर ज्योति, सीओ श्वेता कुमारी, एलईओ शैलेन्द्र कुमार, बीएओ विश्वकर्मा कुमार और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे.
Also Read : मझुई गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी
लंबी कतार के कारण शाम साढ़े छह बजे तक हुआ मतदान
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि प्राधिकार के निर्देशानुसार शाम 4:30 बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया जाना था. लेकिन, मतदान केंद्रों पर लंबी कतार होने के कारण शाम साढ़े छह बजे तक मतदान कराया गया. इस दौरान कुल 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Also Read : मुडेश्वरी क्षेत्र के पोखर में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर करकटगढ़ में छोड़ा
मतदान के बाद प्रखंड कार्यालय में शुरू होगी मतगणना
बीडीओ ने बताया कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मतगणना का कार्य शुरू किया जायेगा. मतगणना के बाद लहेरी पैक्स चुनाव के परिणाम सामने आयेंगे.
Also Read : रामगढ़ में बिजली के तार पर सात दिनों से झूल रहा विशालकाय पेड़, हादसे की आशंका से लोगों में डर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए