डुमरा बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सड़क किनारे पड़े घायलों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : करगहर-सासाराम पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम-चौसा पथ पर डुमरा बस स्टैंड के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान करगहर गांव निवासी मदन साह के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गुप्ता और शिवमुनी सिंह के 35 वर्षीय पुत्र जीत नारायण सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

112 नंबर की पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से करगहर थाना की 112 नंबर सेवा को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 नंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सासाराम किया गया रेफर

सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया.

करगहर से सासाराम जा रहे थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर करगहर से सासाराम जा रहे थे. इसी दौरान डुमरा बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा था. उनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है.

Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन