मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट
चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : चैनपुर के मदुरना गांव में बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पहुंचे पिता के साथ भी दबंगों ने की मारपीट. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बच्चों के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर पीड़ित सदन धोबी ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.
भाई के साथ मारपीट का विरोध करने पर छोटे बेटे से भी मारपीट
दिये गये आवेदन के अनुसार, सुबह के समय सदन धोबी का पुत्र धनजी गांव में खेल रहा था. इसी दौरान गांव के ही रवि यादव द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी. धनजी के साथ मारपीट होते देख सदन धोबी का नौ वर्षीय छोटा पुत्र आदित्य भी मौके पर पहुंच गया. उसने मारपीट का विरोध करते हुए पूछा कि उसके भाई को क्यों मारा गया. आरोप है कि इस दौरान आदित्य के साथ भी मारपीट की गयी.
बच्चों से मारपीट का कारण पूछने पहुंचे थे पिता
शाम को घर पहुंचने पर सदन धोबी को परिजनों और बच्चों ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह रवि यादव के घर पहुंचे और बच्चों के साथ मारपीट करने का कारण पूछने लगे. आरोप है कि इसी दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गयी और उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गयी.
Also Read : कैमूर के शारीरिक शिक्षक उमेश प्रसाद सम्मानित, बास्केटबॉल खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण
शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, थाना पहुंचे पीड़ित
मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. इसके बाद सदन धोबी वहां से निकलकर चैनपुर थाना पहुंचे. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा. इलाज कराने के बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की.
Also Read : भभुआ में अल्पसंख्यक अधिकार मंच का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व यूपी सरकार पर साधा निशाना
आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : कैमूर में बाढ़ से हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसान यूनियन ने मुआवजे की मांग की
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए