चैनपुर में पिता-पुत्र समेत तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

Updated:
विज्ञापन

पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान भगंदा गांव निवासी हनुमान राजभर के पुत्र त्रिभुवन राजभर, रामधीन राजभर तथा रामधीन राजभर के पुत्र योगेंद्र राजभर के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीनों अपने गांव में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगंदा गांव में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read : कैमूर में बाढ़ से हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसान यूनियन ने मुआवजे की मांग की

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चल रही थी कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

Also Read : भभुआ में अल्पसंख्यक अधिकार मंच का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व यूपी सरकार पर साधा निशाना

मेडिकल जांच के बाद भेजे गये न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद तीनों वारंटियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Also Read : कैमूर के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में फ्रैक्चर पैर को कार्टून से बांधकर रेफर करने का मामला, दो जीएनएम से स्पष्टीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन