मझुई गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : चैनपुर के मझुई गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गयी है. ताजा मामला मझुई गांव से सामने आया है, जहां घर के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी कर लिया. घटना के बाद काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सुबह घर से बाहर निकले तो गायब मिली बाइक

मझुई गांव निवासी जवाहर सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह ने दिये गये आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को रात करीब 10 बजे घर के दरवाजे के सामने खड़ा किया था. इसके बाद वह घर के अंदर चले गये. सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर जब वह घर से बाहर आये तो बाइक मौके से गायब थी.

Also Read : भभुआ में अल्पसंख्यक अधिकार मंच का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व यूपी सरकार पर साधा निशाना

आसपास के इलाकों में की गयी काफी खोजबीन

बाइक गायब मिलने के बाद राकेश कुमार सिंह ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया.

प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की बरामदगी में जुटी पुलिस

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की पहचान और चोरी गयी बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.

Also Read : कैमूर के शारीरिक शिक्षक उमेश प्रसाद सम्मानित, बास्केटबॉल खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन