रोहतास: बी.पी. मंडल स्मारक के लिए 16 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन, सुग्रीव प्रसाद सिंह बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
बीपी मंडल स्मारक परिसर के संचालन को 16 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन

बी.पी. मंडल स्मारक परिसर के संचालन, संरक्षण और विकास के लिए 16 सदस्यीय बी.पी. मंडल स्मारक ट्रस्ट का गठन कर पंजीकरण कराया गया है. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह को बनाया गया है, जो स्मारक की सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों को भी देखेंगे.

विज्ञापन

Rohtas News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बी.पी. मंडल की स्मृति में स्थापित बी.पी. मंडल स्मारक परिसर के संचालन, संरक्षण और विकास के लिए 16 सदस्यीय बी.पी. मंडल स्मारक ट्रस्ट का गठन कर उसका पंजीकरण कराया गया है. इसकी जानकारी गुरुदेव शिवनारायण सिंह यादव स्मारक समिति के मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

सुग्रीव प्रसाद सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह बनाए गए हैं, जबकि ललन सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा सरोज कुमार को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय सिंह को महासचिव, विनोद कुमार सिंह को सचिव, लखन सिंह को कोषाध्यक्ष तथा केदारनाथ सिंह यादव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है.

16 सदस्य संभालेंगे ट्रस्ट की जिम्मेदारी ट्रस्ट में सच्चिदानंद सिंह, सत्यनारायण स्वामी, संतोष कुमार, चंद्रशेखर सिंह, राम नारायण सिंह, मान सिंह यादव, शिव मुंद्रिका सिंह, उमेश सिंह और विनय कुमार को सदस्य बनाया गया है. ट्रस्ट का गठन स्मारक निर्माण से जुड़े लोगों को शामिल करते हुए किया गया है.

स्मारक के संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों पर रहेगा फोकस पुरानी जीटी रोड स्थित बी.पी. मंडल स्मारक का निर्माण समाजसेवी स्वर्गीय शिवनारायण सिंह यादव के प्रयासों से कराया गया था. परिसर में उनका स्मारक, बी.पी. मंडल पुस्तकालय एवं वाचनालय भी संचालित है. नवगठित ट्रस्ट अब स्मारक परिसर के रखरखाव, संरक्षण, विकास तथा सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन