दरभंगा में ड्रग कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मेडिकल दुकान से 89 प्रकार की दवाएं जब्त

Updated:
विज्ञापन

दवा दुकान की जांच करते विभागीय अधिकारी व पुलिस बल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घनश्यामपुर के महुआर चौक स्थित अंजली मेडिकल हॉल में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है. ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी कर 89 प्रकार की दवाएं जब्त कीं और संचालक को गिरफ्तार किया. इलाके के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआर चौक स्थित अंजली मेडिकल हॉल पर छापेमारी की. जांच के दौरान बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित मेडिकल दुकान से विभिन्न श्रेणी की 89 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं. नशीली दवाओं के मिलने के बाद मेडिकल दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई के बाद पूरे इलाके के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Ghanshyampur News: दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई जांच

गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अभिषेक सौरव की मौजूदगी में पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न कराई गई. ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने मेडिकल दुकान में उपलब्ध दवाओं का मिलान किया, संबंधित अभिलेखों की जांच की और जब्ती सूची तैयार की. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी इस दुकान पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद विभाग ने दोबारा विशेष जांच अभियान चलाया.

बिना वैध लाइसेंस संचालित मिली दुकान

जांच में यह सामने आया कि अंजली मेडिकल हॉल बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था. टीम ने दुकान से बरामद सभी 89 प्रकार की दवाओं को जब्त कर सुरक्षित रखा है. अधिकारियों ने बताया कि बरामद दवाओं में नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाएं भी शामिल हैं, जिनकी अलग से जांच की जा रही है.

कानूनी कार्रवाई शुरू

ड्रग कंट्रोल विभाग ने बताया कि जब्त दवाओं की जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल दुकानों और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन