दरभंगा एयरपोर्ट पर परेशानी हुई तो भटकना नहीं पड़ेगा, एयरलाइंस से AAI तक जारी हुए नंबर

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब यात्री एयरलाइंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga Airport News: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म की व्यवस्था की गयी है. एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विभिन्न एयरलाइंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी की गयी है. अब उड़ान, एयरलाइंस सेवा, टर्मिनल सुविधा या अन्य परेशानी होने पर यात्री संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकेंगे.

विज्ञापन

एयरलाइंस से जुड़ी शिकायत के लिए ये नंबर

दरभंगा एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस से जुड़ी शिकायतों के लिए संबंधित ड्यूटी सेल और नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किये गये हैं.

स्पाइसजेट से संबंधित शिकायत के लिए 931622194 और 01244983410 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं इंडिगो के यात्रियों के लिए 9289114044 और 01246173838 नंबर उपलब्ध कराये गये हैं.

अकासा एयर से संबंधित शिकायत या सहायता के लिए यात्रियों को 7262002990 और 9606112131 नंबर पर संपर्क करने की सुविधा दी गयी है.

एयरपोर्ट की सुविधा में परेशानी हो तो AAI से करें संपर्क

एयरलाइंस के अलावा एयरपोर्ट की टर्मिनल व्यवस्था, सुविधाओं या अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायत के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI से संपर्क किया जा सकता है.

इसके लिए दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर का मोबाइल नंबर 9473139131 जारी किया गया है. इससे एयरपोर्ट परिसर में मिलने वाली सुविधाओं या व्यवस्था से जुड़ी समस्या को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाया जा सकेगा.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कंट्रोल रूम भी उपलब्ध

यात्रियों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत एमओसीए पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए 011-24604283 और 011-24632987 नंबर जारी किये गये हैं.

एयरपोर्ट या उड़ान से जुड़ी शिकायत के स्तर के अनुसार यात्री संबंधित संपर्क नंबर पर अपनी समस्या बता सकते हैं.

शिकायत और सुझाव के लिए सीधी व्यवस्था

ग्रिवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म लागू होने से यात्रियों को शिकायत या सुझाव दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्तर पर संपर्क की स्पष्ट व्यवस्था मिलेगी. उड़ान सेवा से जुड़ी समस्या होने पर एयरलाइन, एयरपोर्ट व्यवस्था से संबंधित मामले में AAI और जरूरत के अनुसार मंत्रालय के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकेगा.

इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायतों को संबंधित अधिकारी तक जल्दी पहुंचाना और यात्रियों की समस्या के समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

यात्रा अनुभव बेहतर बनाने का प्रयास

दरभंगा एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपर्क व्यवस्था को अधिक स्पष्ट बनाया गया है. इससे यात्रियों को शिकायत के लिए सही अधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी.

एयरपोर्ट प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सहज और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है. जारी संपर्क सूची के जरिए यात्रियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए सीधे संबंधित स्तर पर संपर्क करने का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: खेती में मशीन लगाने का मौका, किसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन