रोहतास में दिनदहाड़े पिकअप रोक अंडा लूट ले गए बदमाश, चालक को कार में अगवा कर छोड़ा

Updated:
विज्ञापन
गुनसेज पुल के पास पिकअप रोक 200 पेटी अंडा की चोरी

रोहतास जिले में दिनदहाड़े बड़ी अंडा लूट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने पिकअप चालक को अगवा कर 200 पेटी अंडे चुरा लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में गुनसेज पुल के समीप पिकअप वाहन रोककर 200 पेटी अंडा चोरी करने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने चालक को जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और कुछ दूरी पर छोड़ दिया. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ओवरटेक कर रोकी पिकअप, चालक को कार में बैठाया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाबाग निवासी शाहनवाज उर्फ मुन्ना ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 20 जुलाई को वह पिकअप वाहन (UP 65 RT 4292) पर 200 पेटी अंडा लादकर वाराणसी से आरा जा रहे थे. गुनसेज पुल के पास पीछे से आई उजाले रंग की होंडा कार ने उनकी गाड़ी ओवरटेक कर रुकवा दी. इसके बाद कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया.

उदवंतनगर में छोड़ा, पिकअप से गायब मिला पूरा माल

पीड़ित के अनुसार, बदमाश उन्हें आरा की ओर ले गए और उदवंतनगर थाना क्षेत्र में छोड़ दिया. बाद में कुछ दूरी पर उनकी पिकअप खड़ी मिली, लेकिन उसमें लदी 200 पेटी अंडा गायब थी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन