पटना: दंगा फैलाने के आरोप में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Author Nitish kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 208 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Arrested : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें शहर में दंगा फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है. इस संबंध में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. इनके अलावा गांधी मैदान और कोतवाली थाने की पुलिस ने 208 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर गांधी मैदान और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

विज्ञापन

पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गांधी मैदान थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर हमला, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और थानाध्यक्ष को घायल करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं. एक प्राथमिकी पुलिस के बयान पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ दर्ज की गई है, जबकि दूसरी प्राथमिकी गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के बयान पर दर्ज हुई है. पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान थानाध्यक्ष के पैर में चोट लगी.

मॉल से पकड़े गये तेजप्रताप

गांधी मैदान इलाके में हंगामा, पथराव और पुलिस वाहन को पलटने, पुलिस पर हमला होने की घटना हुई तो तेजप्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि वे कुछ देर बाद ही थाना से निकल गये. इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की तो वे मॉल से पकड़े गये. इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गुप्त जगह पर रखा है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

208 अन्य लोगों की गिरफ्तारी, आगे की कार्रवाई जारी

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेजप्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में कुल 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दानापुर में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन