दानापुर में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप

Author Sanjay kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस व लोग

अस्पताल में मौजूद पुलिस व लोग

दानापुर में आपसी रंजिश के चलते एक युवक बबन राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime News : दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सिकंदरपुर नीतीश आहर निवासी राजेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र बबन राय के रूप में हुई है. वह ट्रैक्टर चालक था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

फोन आने के बाद घर से निकला था युवक

मृतक के भाई पप्पू राय ने बताया कि बबन ट्रैक्टर घर पर खड़ा करने के बाद किसी का फोन आने पर पैदल घर से निकला था. कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसे नीतीश आहर के पास गोली मार दी गई है. परिजन उसे गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने चचेरे भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2021 से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई पिंटू, धर्मवीर समेत अन्य लोगों ने बबन की गोली मारकर हत्या की है. उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद मृतक का मोबाइल फोन और नकदी भी गायब थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया बबन

मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी और दो बच्चों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: पटना: पुलिस-छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक



विज्ञापन
Sanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन