IPS भानु प्रताप सिंह का वायरल ऑडियो: बोले- हम संबंध नहीं तोड़ना चाहते, पत्नी ने कहा- पति ने कोर्ट में दाखिल की है तलाक की अर्जी

Updated:
विज्ञापन

अपनी पत्नी के साथ आईपीएस भानु प्रताप सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IPS Bhanu Pratap Singh Family Controversy: बिहार के चर्चित IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने पत्नी पूजा से चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है. भानु प्रताप ने कहा कि वह संबंध नहीं तोड़ना चाहते. वहीं, पूजा ने प्रभात खबर से बातचीत में दावा किया कि उनके पति की ओर से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है.

विज्ञापन

IPS Bhanu Pratap Singh Family Controversy: बिहार के चर्चित IPS अधिकारी और खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह धनवंत सिंह राठौड़ से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं. बातचीत में उन्होंने पहली बार अपने और पत्नी पूजा के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उनके साथ क्या गुजर रही है, इसे भी समझने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है. वहीं, उनकी पत्नी पूजा ने प्रभात खबर के रिपोर्टर रोहित वर्मा से बातचीत में कहा है कि भानु प्रताप सिंह की ओर से न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है.

‘अब न्यायालय डिसाइड करेगा आगे क्या होगा’

वायरल ऑडियो में भानु प्रताप सिंह कहते हैं कि अब आगे क्या होगा, इसका फैसला न्यायालय करेगा. उन्होंने बातचीत के दौरान आमने-सामने बैठकर बात करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि जहां बुलाया जाएगा, वहां वह आने के लिए तैयार हैं. अच्छे लोगों के साथ बैठकर बातचीत करने की बात भी उन्होंने कही.

भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, उनकी स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि वह मेडिसिन ले रहे हैं. स्थिति बेहतर होने के बाद वह बातचीत के लिए तैयार हैं.

‘हम नहीं संबंध तोड़ना चाह रहे उनसे’

बातचीत में भानु प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी से संबंध खत्म नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि जब उनकी स्थिति ठीक हो जाएगी, तब दोनों पक्षों को बैठकर बात करनी चाहिए. उनके इस बयान के बाद पत्नी पूजा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

पूजा बोलीं- ‘न मेरे पास पैसा है, न पावर’

प्रभात खबर के रिपोर्टर रोहित वर्मा से बातचीत में पूजा ने यह भी कहा कि उनके पति की ओर से न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की गई है. उन्होंने कहा कि उनके पास न पैसा है और न पावर.

पूजा का कहना है कि वह अपने परिवार को टूटता नहीं देखना चाहतीं. इससे पहले भी वह पति के साथ रिश्ते को लेकर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं.

5 सितंबर को पूजा ने लगाए थे कई आरोप

5 सितंबर को प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूजा ने दावा किया था कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर कर दिया गया है.

पूजा ने बताया था कि मानसिक तनाव के बीच उन्होंने फिनाइल पी लिया था. इसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ.

उन्होंने IPS मेस में खुद को कमरे में बंद किए जाने और बेटी से नहीं मिलने देने समेत कई आरोप लगाए थे. हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘मुझे मेरे पति और बेटी चाहिए’

पूजा ने बातचीत में कहा था कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा अपना परिवार बचाना है. उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पति और बेटी दोनों चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी तरह का विवाद नहीं चाहतीं. वह सिर्फ अपने परिवार को फिर से साथ देखना चाहती हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तलाक के दबाव का भी लगाया था आरोप

पूजा ने आरोप लगाया था कि उन पर तलाक लेने का दबाव बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक, पति की ओर से उनसे तलाक देने और इसके बदले पैसे लेने की बात कही गई थी.

पूजा ने कहा था कि वह परिवार बचाने के लिए किसी भी स्थिति में रहने को तैयार हैं. उनका कहना था कि वह नमक-रोटी खाकर भी गुजारा कर लेंगी, लेकिन परिवार नहीं टूटना चाहिए.

दोनों की हुई थी लव मैरिज

पूजा ने बताया था कि उनकी और भानु प्रताप सिंह की लव मैरिज हुई थी. उनके मुताबिक, शादी के करीब चार साल बाद भानु प्रताप सिंह IPS बने. पूजा का कहना था कि उन्होंने पति के संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया. अब वह सवाल उठा रही हैं कि साथ मिलकर शुरू किया गया परिवार आज इस स्थिति तक कैसे पहुंच गया.

कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?

भानु प्रताप सिंह बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं. वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. उन्होंने हिंदी साहित्य में मास्टर्स किया है.

इसी विषय के साथ उन्होंने यूपी PCS और UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की. बताया जाता है कि 2018 से 2020 के बीच उन्होंने लगातार तीन बार UPSC की परीक्षा पास की.

Also Read: Prabhat Khabar Exclusive: बिहार के चर्चित IPS की पत्नी ने किए कई खुलासे, कहा-मेरे पति ने मेरी बेटी को मुझसे दूर कर दिया, मैंने जहर खा लिया फिर भी...

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन