डिवाइडर से टकराई बाइक, देवघर के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत | Prabhat Khabar Network

दुर्घटना में युवक की मौत | Prabhat Khabar Network

हंसडीहा-महगामा एनएच 133 पर बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण देवघर के युवक की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा-महगामा एनएच 133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव के समीप शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवघर शहर के हनुमान टिकरी पार्क निवासी रोहित केशरी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित केशरी किसी निजी कार्य से गोड्डा गए थे. शनिवार देर शाम वह बाइक से हंसडीहा होते हुए देवघर लौट रहे थे. इसी दौरान गंगवारा गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, देवघर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.


विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola