बारिश में चाय के साथ लें कद्दू के फूलों के गरमा-गरम पकौड़ों का मजा

Pumpkin Flower Pakoda Recipe (PC: AI Image)
Pumpkin Flower Pakora: बारिश के मौसम में चाय के साथ कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े स्वाद का मजा दोगुना कर देते हैं. जानिए घर पर इन्हें बनाने की आसान रेसिपी.
Pumpkin Flower Pakora: बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम चाय और कुरकुरे पकौड़ों की याद आ जाती है. अगर आप इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो कद्दू के फूलों के पकौड़े जरूर बनाएं. ये बाहर से कुरकुरे, अंदर से नरम और बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, इसलिए शाम की चाय के साथ यह एक परफेक्ट स्नैक साबित हो सकता है.
पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं बिना अंडे के Chocolate Truffle Cake, हर बाइट में मिलेगा रिच चॉकलेटी स्वाद
क्रिस्पी कद्दू के फूलों के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले कद्दू के फूलों को हल्के हाथ से धोकर सुखा लें। एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
कढ़ाही में तेल गर्म करें. हर फूल को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
अब इन गरमा-गरम पकौड़ों को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या एक कप अदरक वाली चाय के साथ परोसें. बारिश के मौसम में यह आसान और स्वादिष्ट स्नैक पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: दोस्ती की मिठास बढ़ाएगा यह लेमन ब्लूबेरी केक, फ्रेंडशिप डे पर जरूर करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










