Maruti ने बेच डाली Brezza की 15 लाख से ज्यादा यूनिट, टाटा नेक्सन और पंच को पछाड़ निकली आगे

Updated:
विज्ञापन

मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी (Image: Maruti Suzuki)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने भारतीय बाजार में 15 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कीमत, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के दम पर इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने ग्राहकों का दिल जीता है.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में अपनी 2026 ब्रेजा को मार्केट में लॉन्च किया है. साल, 2022 में लॉन्च हुए यह सेकंड जेनरेशन के मॉडल का यह पहला बड़ा अपडेट है. अब इसी बीच कंपनी ने नया मुकाम हासिल कर लिया है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के 15 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हो गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि अपने फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इस आंकड़े को पार कर लिया. यह कार खासकर कीमत, परफॉर्मेंस और माइलेज के चलते ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है.

विज्ञापन

टाटा नेक्सन और पंच को छोड़ा पीछे

घरेलू मार्केट में 14.6 लाख यूनिट (14,61,889 यूनिट) और एक्सपोर्ट में 52.8 यूनिट (52,828 यूनिट) की बिक्री के साथ मारुति ब्रेजा की कुल सेलिंग 15 लाख (15,14,717 यूनिट) हो गई है. इस समय इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में इसी गाड़ी का नाम आता है. ब्रेजा ने इस बिक्री के मामले में टाटा नेक्सन (10,92,239 यूनिट) को 4,22,478 यूनिट के साथ पीछे छोड़ दिया है. टाटा मोटर्स की पंच इसी जुलाई, 2026 की शुरुआत में 8 लाख यूनिट सेल करने का आंकड़ा पार किया था, वो इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. 

डीजल इंजन से लेकर मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रेटजी 

मारुति ब्रेजा पहली बार लॉन्च होने के बाद शुरुआती 4 सालों में सिर्फ डीजल इंजन विकल्प के साथ आती थी. इसमें 1.2 लीटर DDIS टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता था, जिसे Fiat (फिएट) द्वारा बनाया गया था. यह इंजन 88 पावर हॉर्स जेनरेट करता था. अप्रैल, 2026 में कंपनी ने डीजल इंजन को बंद कर दिया और उसके बाद BSVI मानकों के साथ नई ब्रेजा में 1.5 लीटर 15बी पेट्रोल इंजन पेश हुआ. शुरुआत के कुछ सालों में डीजल इंजन वाली स्ट्रेटजी काम की, जिसके चलते लगातार इतने सालों तक ब्रेजा इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी रही. आंकड़े पर नजर डालें, तो वित्त-वर्ष 2017 (108,640 यूनिट), वित्त-वर्ष 2018 (148,662 यूनिट), वित्त-वर्ष 2019 (157,880 यूनिट) और वित्त-वर्ष 2020 (110,641 यूनिट) रही.

यह भी पढ़ें: नई Maruti Brezza खरीदने से पहले जानें, कौन-सा वेरिएंट देगा सबसे ज्यादा वैल्यू?

साल 2020 के बाद बदला ब्रेजा की बिक्री का ग्राफ 

वित्त-वर्ष 2021 में मारुति ब्रेजा में साल, 2020 की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह आंकड़ा 94,635 यूनिट पर आ गया. उसी साल हुंडई क्रेटा ने ब्रेजा को झटका दिया और नंबर-1 की कुर्सी छीन ली. क्रेटा ने 120,035 यूनिट सेल कर डाली. उस समय के बाद दोबारा इस मुकाम को ब्रेजा हासिल नहीं कर पाई. वित्त-वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में डबल डिजिट में बिक्री करने के बावजूद भी वित्त-वर्ष 2020 से इसे पहला स्थान नहीं मिला है. 

2026 में भी ब्रेजा की बिक्री में गिरावट 

वित्त-वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानि अप्रैल-जून, 2026 में मारुति ब्रेजा की 37,488 यूनिट बिक्री हुईं हैं. यह आंकड़ा पिछले वर्ष, 2025 (47,044 यूनिट) की तुलना में कम है. इसके पीछे का कारण यह भी हो सकता है इसके खरीददार 2026 मॉडल ब्रेजा का इंतजार कर रहे होंगे. इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट मिले हैं. इसके अलावा नए फीचर्स और टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिला है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या नई ब्रेजा, जिसे भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है क्या ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza Turbo या NA Petrol? जानें दोनों इंजन में किसे खरीदना रहेगा ज्यादा फायदेमंद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola