बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सुपर चीजी, शाम के नाश्ते के लिए मिनटों में बनाएं ये टेस्टी कॉर्न कटलेट

Updated:
विज्ञापन
चीजी कॉर्न कटलेट Ai image

चीजी कॉर्न कटलेट Ai image

Cheesy Corn Cutlet: चीजी कॉर्न कटलेट ऐसा इवनिंग स्नैक है, जो बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से पिघले हुए चीज से लोडेड होता है. इसे घर में रखी नॉर्मल चीजों से मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है. शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या मेहमानों के लिए यह आसान रेसिपी हर किसी का दिल जीत लेगी.

विज्ञापन

Cheesy Corn Cutlet: चीजी कॉर्न कटलेट एक बहुत ही टेस्टी और मजेदार इवनिंग स्नैक है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो इसका बढ़िया स्वाद सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद आता है. बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से पिघला हुआ चीज इसके स्वाद को और बढ़ा देता है. शाम की चाय के साथ कुछ बढ़िया खाना हो, बच्चों के टिफिन में देना हो या घर पर अचानक आए मेहमानों को खुश करना हो, इससे आसान और बेहतरीन तरीका कोई और हो ही नहीं सकता. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके लिए बाजार से कुछ अलग से लाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि यह घर में रखी नॉर्मल चीजों से ही मिनटों में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

cheesy corn cutlet recipe
cheesy corn cutlet recipe

चीजी कॉर्न कटलेट बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • उबले हुए स्वीट कॉर्न यानी मकई के दाने: 1 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू: 3 से 4 मीडियम साइज के
  • कद्दूकस किया हुआ चीज: आधा कप, मोजरेला या प्रोसेस चीज कोई भी चलेगा
  • बारीक कटा प्याज: 1 छोटा
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1 से 2, अपने हिसाब से
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
  • मसाले: आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक
  • कोटिंग के लिए: 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर और आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • तलने के लिए: तेल

ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

चीजी कॉर्न कटलेट बनाने की सबसे आसान रेसिपी


1

चीजी कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को मिक्सी के जार में डालें और बस एक-दो बार चलाकर हल्का सा दरदरा यानी कि मोटा-मोटा पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसका बिल्कुल पतला पेस्ट या चटनी नहीं बनानी है, बस दाने थोड़े टूट जाने चाहिए.


2

अब एक बड़ा बाउल लें और फिर इसमें पिसे हुए कॉर्न, मैश किए आलू, कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक मिलाएं. अगर आपको लगता है कि यह मिक्सर थोड़ा गीला हो गया है और हाथ में चिपक रहा है, तो इसमें दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स भी मिला लें. अब अपने हाथों से इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि एक सूखा और बढ़िया मसाला तैयार हो जाए.


3

अब अपने दोनों हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें ताकि मसाला हाथों पर चिपके नहीं. इसके बाद मिक्सर में से थोड़ा सा हिस्सा अपने हाथों में लें और गोल लोई बनाएं. अब उसे हथेली पर रखकर थोड़ा सा दबाकर चपटा कर लें और इसके ठीक बीच में थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज रखें.


4

अब किनारे के मसाले को मोड़ते हुए चीज को पूरी तरह से ढक दें. इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से गोल टिक्की जैसा या फिर ओवल शेप दे सकते हैं. बस इस बात का ख्याल रखें कि चीज कहीं से भी बाहर न दिखता रहे, नहीं तो जब आप इसे तेल में तलेंगे तो चीज पिघलकर बाहर बह जाएगा और तेल खराब हो जाएगा. इसी तरह सारे कटलेट बनाकर एक प्लेट में रख लें.


5

कॉर्न कटलेट को बाहर से एकदम क्रिस्पी बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 3 से 4 चम्मच पानी डालकर एक पतला पेस्ट बना लें. अब एक दूसरी सूखी प्लेट में ब्रेड का चूरा अच्छे से फैला लें.


6

अब एक कटलेट उठाएं, उसे पहले कॉर्नफ्लोर वाले पानी में डुबोएं और फिर तुरंत निकालकर ब्रेड के चूरे वाली प्लेट में रोल कर लें. ऐसा करने से ब्रेड का चूरा कटलेट पर चारों तरफ अच्छे से चिपक जाएगा. यही लेयर तवे या कढ़ाई में जाने के बाद इसे सुपर क्रिस्पी बनाएगी.


7

अब कढ़ाई में तेल गरम करने के लिए रखें. इस बात का खास ख्याल रखें कि मीडियम ही गरम होना चाहिए, बहुत ज्यादा खौलता हुआ नहीं. अब एक-एक करके कटलेट तेल में डालें. डालते ही तुरंत चम्मच न चलाएं, वरना कटलेट टूट सकते हैं. जब नीचे का हिस्सा थोड़ा पक जाए, तब चम्मच से धीरे से पलटें. अब इन्हें मीडियम आंच पर तब तक तलें जब तक ये दोनों तरफ से गोलडन ब्राउन न हो जाएं. पकने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल उसमें एब्जॉर्ब हो जाए.


8

आपके गर्मागर्म और चीज से लोडेड कॉर्न कटलेट तैयार हैं और आप इन्हें हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि कटलेट तेल में जाते ही बिल्कुल न टूटें और एकदम परफेक्ट बनें, तो उन्हें तलने से ठीक पहले 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. फ्रिज में रखने से कटलेट अच्छे से सेट हो जाते हैं और तलते समय बहुत कड़क और क्रिस्पी बनते हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 00:15:00Cook: 00:15:00

Ingredients

  • उबले हुए स्वीट कॉर्न यानी मकई के दाने: 1 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू: 3 से 4 मीडियम साइज के
  • कद्दूकस किया हुआ चीज: आधा कप, मोजरेला या प्रोसेस चीज कोई भी चलेगा
  • बारीक कटा प्याज: 1 छोटा
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1 से 2, अपने हिसाब से
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
  • मसाले: आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक
  • कोटिंग के लिए: 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर और आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • तलने के लिए: तेल

Instructions

  1. चीजी कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को मिक्सी के जार में डालें और बस एक-दो बार चलाकर हल्का सा दरदरा यानी कि मोटा-मोटा पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसका बिल्कुल पतला पेस्ट या चटनी नहीं बनानी है, बस दाने थोड़े टूट जाने चाहिए.
  2. अब एक बड़ा बाउल लें और फिर इसमें पिसे हुए कॉर्न, मैश किए आलू, कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक मिलाएं. अगर आपको लगता है कि यह मिक्सर थोड़ा गीला हो गया है और हाथ में चिपक रहा है, तो इसमें दो चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स भी मिला लें. अब अपने हाथों से इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि एक सूखा और बढ़िया मसाला तैयार हो जाए.
  3. अब अपने दोनों हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें ताकि मसाला हाथों पर चिपके नहीं. इसके बाद मिक्सर में से थोड़ा सा हिस्सा अपने हाथों में लें और गोल लोई बनाएं. अब उसे हथेली पर रखकर थोड़ा सा दबाकर चपटा कर लें और इसके ठीक बीच में थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज रखें.
  4. अब किनारे के मसाले को मोड़ते हुए चीज को पूरी तरह से ढक दें. इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से गोल टिक्की जैसा या फिर ओवल शेप दे सकते हैं. बस इस बात का ख्याल रखें कि चीज कहीं से भी बाहर न दिखता रहे, नहीं तो जब आप इसे तेल में तलेंगे तो चीज पिघलकर बाहर बह जाएगा और तेल खराब हो जाएगा. इसी तरह सारे कटलेट बनाकर एक प्लेट में रख लें.
  5. कॉर्न कटलेट को बाहर से एकदम क्रिस्पी बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 3 से 4 चम्मच पानी डालकर एक पतला पेस्ट बना लें. अब एक दूसरी सूखी प्लेट में ब्रेड का चूरा अच्छे से फैला लें.
  6. अब एक कटलेट उठाएं, उसे पहले कॉर्नफ्लोर वाले पानी में डुबोएं और फिर तुरंत निकालकर ब्रेड के चूरे वाली प्लेट में रोल कर लें. ऐसा करने से ब्रेड का चूरा कटलेट पर चारों तरफ अच्छे से चिपक जाएगा. यही लेयर तवे या कढ़ाई में जाने के बाद इसे सुपर क्रिस्पी बनाएगी.
  7. अब कढ़ाई में तेल गरम करने के लिए रखें. इस बात का खास ख्याल रखें कि मीडियम ही गरम होना चाहिए, बहुत ज्यादा खौलता हुआ नहीं. अब एक-एक करके कटलेट तेल में डालें. डालते ही तुरंत चम्मच न चलाएं, वरना कटलेट टूट सकते हैं. जब नीचे का हिस्सा थोड़ा पक जाए, तब चम्मच से धीरे से पलटें. अब इन्हें मीडियम आंच पर तब तक तलें जब तक ये दोनों तरफ से गोलडन ब्राउन न हो जाएं. पकने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल उसमें एब्जॉर्ब हो जाए.
  8. आपके गर्मागर्म और चीज से लोडेड कॉर्न कटलेट तैयार हैं और आप इन्हें हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि कटलेट तेल में जाते ही बिल्कुल न टूटें और एकदम परफेक्ट बनें, तो उन्हें तलने से ठीक पहले 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. फ्रिज में रखने से कटलेट अच्छे से सेट हो जाते हैं और तलते समय बहुत कड़क और क्रिस्पी बनते हैं.