घर पर ऐसे बनाएं बिना अंडे के Chocolate Truffle Cake, हर बाइट में मिलेगा रिच चॉकलेटी स्वाद

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
PC: चॉकलेट ट्रफल केक (AI Generated)

PC: चॉकलेट ट्रफल केक (AI Generated)

Eggless Chocolate Truffle Cake Recipe: बिना अंडे के बेकरी जैसा सॉफ्ट और क्रीमी चॉकलेट ट्रफल केक अब बनाएं घर पर. जानिए इसे आसानी से तैयार करने की पूरी रेसिपी.

विज्ञापन

Eggless Chocolate Truffle Cake Recipe: अगर आप बिना अंडे के टेस्टी और बेकरी जैसा चॉकलेट केक घर पर बनाना चाहते हैं, तो एगलेस चॉकलेट ट्रफल केक एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसका गहरा चॉकलेटी टेस्ट और मुलायम टेक्सचर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए आपको किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

PC: Freepik
PC: Freepik

Eggless Chocolate Truffle Cake Recipe: केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1½ कप मैदा
  • 1 कप पिसी हुई चीनी
  • ¼ कप कोको पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ कप तेल
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस या सिरका
  • एक चुटकी नमक

ट्रफल गनाश के लिए

  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 1 कप फ्रेश क्रीम

Eggless Chocolate Truffle Cake Recipe: ऐसे तैयार करें ट्रफल चॉकलेट केक

1

सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छान लें. इससे बैटर हल्का और स्मूद बनेगा.

2

अब दूसरे बाउल में चीनी, तेल, दूध, वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद सूखी सामग्री को धीरे-धीरे इसमें मिलाते हुए बिना ज्यादा फेंटे स्मूद बैटर तैयार करें.

3

केक टिन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें बटर पेपर लगा दें. तैयार बैटर को टिन में डालें और हल्का सा टैप करें ताकि हवा के बुलबुले निकल जाएं.

4

पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए गए ओवन में 35 से 40 मिनट तक बेक करें. अगर ओवन नहीं है, तो मोटे तले वाले कुकर में भी इसे बिना सीटी लगाए बेक किया जा सकता है.

5

फिर टूथपिक डालकर चेक करें. अगर वह साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक को पूरी तरह ठंडा होने दें.

6

ट्रफल गार्निश बनाने के लिए फ्रेश क्रीम को हल्का गर्म करें लेकिन उबालें नहीं. अब इसमें बारीक कटी डार्क चॉकलेट डालें और 2 मिनट छोड़ दें. फिर अच्छी तरह मिलाएं, जब तक एकदम चमकदार और स्मूद गार्निश तैयार न हो जाए.

7

अगर गार्निश ज्यादा पतला लगे, तो 15–20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.

8

ट्रफल फिनिश देने के लिए ठंडे हुए केक को बीच से काटकर दो लेयर बना लें. पहली लेयर पर गनाश लगाएं और दूसरी लेयर रखें. अब पूरे केक को गार्निश से अच्छी तरह कवर करें.

9

चाहें तो ऊपर से चॉकलेट शेविंग्स, चोको चिप्स या स्प्रिंकल्स से सजाएं. बेहतर स्वाद के लिए तैयार केक को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. इससे ट्रफल की लेयर अच्छी तरह सेट हो जाएगी.

PC: Freepik
PC: Freepik

Eggless Chocolate Truffle Cake Recipe: परफेक्ट केक बनाने के आसान टिप्स

  • सभी इंग्रेडिएंट्स को रूम टेंपरेचर पर होनी चाहिए.
  • बैटर को जरूरत से ज्यादा न फेंटें, इससे केक सख्त हो सकता है.
  • अच्छी क्वालिटी का कोको पाउडर और डार्क चॉकलेट इस्तेमाल करें.
  • केक पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही उस पर गार्निश लगाएं.
  • गार्निश को फ्रिज में ज्यादा देर न रखें, वरना वह बहुत सख्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, चाय के साथ जरूर ट्राई करें ये टेस्टी स्नैक


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 1 hours Cook: 1 hours

Ingredients

  • 1½ कप मैदा
  • 1 कप पिसी हुई चीनी
  • ¼ कप कोको पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ कप तेल
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस या सिरका
  • एक चुटकी नमक
  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 1 कप फ्रेश क्रीम

Instructions

  1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छान लें. इससे बैटर हल्का और स्मूद बनेगा.
  2. अब दूसरे बाउल में चीनी, तेल, दूध, वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद सूखी सामग्री को धीरे-धीरे इसमें मिलाते हुए बिना ज्यादा फेंटे स्मूद बैटर तैयार करें.
  3. केक टिन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें बटर पेपर लगा दें. तैयार बैटर को टिन में डालें और हल्का सा टैप करें ताकि हवा के बुलबुले निकल जाएं.
  4. पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए गए ओवन में 35 से 40 मिनट तक बेक करें. अगर ओवन नहीं है, तो मोटे तले वाले कुकर में भी इसे बिना सीटी लगाए बेक किया जा सकता है.
  5. फिर टूथपिक डालकर चेक करें. अगर वह साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  6. ट्रफल गार्निश बनाने के लिए फ्रेश क्रीम को हल्का गर्म करें लेकिन उबालें नहीं. अब इसमें बारीक कटी डार्क चॉकलेट डालें और 2 मिनट छोड़ दें. फिर अच्छी तरह मिलाएं, जब तक एकदम चमकदार और स्मूद गार्निश तैयार न हो जाए.
  7. अगर गार्निश ज्यादा पतला लगे, तो 15–20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
  8. ट्रफल फिनिश देने के लिए ठंडे हुए केक को बीच से काटकर दो लेयर बना लें. पहली लेयर पर गनाश लगाएं और दूसरी लेयर रखें. अब पूरे केक को गार्निश से अच्छी तरह कवर करें.
  9. चाहें तो ऊपर से चॉकलेट शेविंग्स, चोको चिप्स या स्प्रिंकल्स से सजाएं. बेहतर स्वाद के लिए तैयार केक को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. इससे ट्रफल की लेयर अच्छी तरह सेट हो जाएगी.