रानीश्वर: 108 एंबुलेंस सेवा हो चुकी है बंद, सीएचसी से व्यवस्था कर घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
खराब होकर बंद पड़ा 108 एंबुलेंस | Prabhat Khabar Network

खराब होकर बंद पड़ा 108 एंबुलेंस | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर में 108 एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है. सीएचसी प्रशासन ने जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन

रानीश्वर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को उपलब्ध कराये गये 108 एंबुलेंस सेवा फिलहाल बंद हो चुकी है . जिससे दुर्घटना में घायलों को तथा बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए समस्या उत्पन्न हो गया है. सीएचसी रानीश्वर को उपलब्ध कराये गये एक 108 एंबुलेंस खराब हो जाने से आमजोड़ा पेट्रोल पंप पर खड़ा है. इसके पहले भी किसी तरह 108 एंबुलेंस चलाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार एक एजेंसी की ओर से 108 एंबुलेंस संचालन का ठेका लिया गया था.बताया जा रहा है कि एजेंसी का एकरारनामा खत्म हो चुका है. फिर भी किसी तरह चलाया जा रहा था. 108 एंबुलेंस चालू रहने से कहीं भी दुर्घटना होने पर तुरंत वहां से घायलों को सीएचसी पहुंचा कर प्राथमिक इलाज के बाद जरुरत पड़ने पर सिउड़ी या दुमका भी उसी एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था.

108 एंबुलेंस बंद हो जाने से परेशानी बढ़ गयी है. कहीं दुर्घटना होने या किसी बीमार व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की स्थिति में सीएचसी में उपलब्ध एक छोटा एंबुलेंस के भरोसे काम चलाना पड़ता है. सीएचसी के लिए एक एंबुलेंस होना अति आवश्यक है. - डॉ नदियानंद मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रानीश्वर


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola