Today News Wrap: भीषण गर्मी का दौर जारी, 10 साल बाद KKR ने जीता IPL का खिताब, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 May 2024 9:32 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने टेंशन बढ़ा दी है. इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. 10 साल बाद KKR ने जीता IPL का खिताब जीत लिया है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

27 मई की बड़ी खबरें

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • गृह मंत्री अमित शाह यूपी के कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में रैली करेंगे.
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज यूपी के गाजीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
  • लोकसभा चुनाव के दौरान विज्ञापनों पर कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज हिमाचल के कांगड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगी.
  • चक्रवात रेमल का पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लैंडफॉल शुरू हो चुका है.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

बेबी केयर हॉस्पिटल को लेकर बड़ा खुलासा

दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने की वजह से रविवार को 7 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 5 बच्चे अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: KKR 10 साल बाद बना चैंपियन

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

हमास का इजराइल पर जोरदार पलटवार

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग नए मोड़ पर आ गया है. हमास ने एक बार फिर इजराइल पर रॉकेट से हमला किया है. पढ़ें विस्तृत खबर 

Rajkot Game Zone Fire मामले में दो गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट हादसा मामले में पुलिस एक्शन में है. पुलिस ने घटना को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पढ़ें विस्तृत खबर

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने बढ़ा दी टेंशन

Cyclone Remal Tracker: चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल बैठक की है. जिसमें उन्होंने रेमल से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों और प्रयासों की समीक्षा की. पढ़ें विस्तृत खबर

चंपाई सोरेन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि पीएम का इस बार सत्ता से जाना तय हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

बोलीं कल्पना सोरेन- हेमंत ने जेल जाना पसंद किया लेकिन सिर झुकाना

झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने जेल जाना पसंद किया लेकिन सिर झुकाना नहीं पसंद किया. पढ़ें विस्तृत खबर

उत्तर भारत में झुलसा रही है गर्मी

दक्षिण में मूसलाधार बारिश हो रही है जबकि उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है. पश्चिम बंगाल में रेमल चक्रवाती तूफान का जोर पकड़ता जा रहा है. पढ़ें विस्तृत खबर

लुधियाना से गरजे अमित शाह

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने पंजाब लुधियाना में एक रैली की. मंच से बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पढ़ें विस्तृत खबर

राहुल गांधी ने कहा- 5 जुलाई को खाते में ठकाठक-ठकाठक आएंगे पैसे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली में कहा कि 5 जुलाई को महिलाओं के खाते में ठकाठक-ठकाठक 8,500 रुपए आएंगे. पढ़ें विस्तृत खबर

पीएम मोदी ने मिर्जापुर में कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने मिर्जापुर की रैली में कांग्रेस को घेरा और कहा कि इंडी गठबंधन वोट बैंक को खुश करने के लिए संविधान बदलना चाहता है. पढ़ें विस्तृत खबर

Lok Sabha Election : पटना साहिब के बैरिया में वोट बहिष्कार का ऐलान

पटना साहिब के बैरिया में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. लोगों ने मोहल्ले में जुलूस निकालकर कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं…पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola