सायोनी घोष ने भी ममता बनर्जी को छोड़ा, पढ़ें भूपेंद्र यादव के घर 1 घंटे चली गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 11 Jun 2026 6:25 PM

विज्ञापन

सायोनी घोष, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी.

Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक संकट के बीच जादवपुर की सांसद सायोनी घोष भी बागी खेमे के साथ खड़ी हो गयीं हैं. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर सीएम शुभेंदु अधिकारी संग उन्होंने गुप्त बैठक के बाद यह फैसला किया.

विज्ञापन

Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत का दौर जारी है. ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे नेता एक-एक कर उनका साथ छोड़ने लगे हैं. विधायकों के बाद टीएमसी के सांसदों में भी अभूतपूर्व भगदड़ की स्थिति है. जादवपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित युवा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के यूथ विंग की निवर्तमान अध्यक्ष सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने भी ममता और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती देते हुए बागी खेमे में शामिल हो गयीं हैं.

शुभेंदु अधिकारी के साथ सायोनी घोष की गुप्त बैठक

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सरकारी आवास पर बागी सांसदों की गुप्त और उच्चस्तरीय बैठक हुई है. करीब एक घंटे तक चली बैठक में सायोनी घोष मौजूद थीं. बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि ममता बनर्जी की सल्तनत का संसदीय ढांचा अब पूरी तरह ढहने की कगार पर पहुंच गया है.

भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक की इनसाइड स्टोरी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस अति-गोपनीय बैठक में सायोनी घोष के अलावा टीएमसी की वरिष्ठ महिला सांसद माला रॉय, प्रतिमा मंडल और मिताली बाग भी शामिल थीं. लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसद हैं. दलबदल कानून (Anti-Defection Law) से बचने और अपनी सदस्यता बरकरार रखने के लिए बागी गुट को दो-तिहाई यानी कम से कम 19 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता थी. खबर है कि बागी खेमे ने कुल 20 सांसदों के समर्थन की सूची लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत पर वर्ल्ड मीडिया ने लिखा- अदम्य योद्धा का दुखद राजनीतिक अंत

बागियों की लिस्ट में ग्लैमर जगत से जमीनी नेता तक शामिल

बागी सांसदों की सूची में बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय, टॉलीवुड के सुपरस्टार और घाटाल से सांसद दीपक अधिकारी (देव), हुगली की रचना बनर्जी और मेदिनीपुर की जून मालिया जैसे लोकप्रिय और ग्लैमरस चेहरे शामिल हैं. जंगीपुर के खलीलुर रहमान, मुर्शिदाबाद के अबू ताहिर खान, बैरकपुर के पार्थ भौमिक, मथुरापुर के बापी हलदार, कूचबिहार के जगदीश चंद्र बासुनिया, झारग्राम के कालीपद सोरेन, बांकुड़ा के अरूप चक्रवर्ती, वर्धमान पूर्व की शर्मिला सरकार और बोलपुर के असित कुमार माल ने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है. सांसद प्रसून बनर्जी भी विद्रोही गुट के साथ आ गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

NDA को समर्थन का क्या है सीक्रेट प्लान?

टीएमसी के बागी सांसद अभी टीएमसी से औपचारिक इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. न ही वे तुरंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगे. कानूनी अयोग्यता से बचने के लिए 20 सांसदों ने खुद को ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ बताते हुए संसद के भीतर स्वतंत्र संसदीय ब्लॉक (Separate Parliamentary Bloc) के रूप में मान्यता देने की मांग की है.

Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: NDA सरकार को बाहर से देंगे समर्थन

सूत्रों का दावा है कि भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी के साथ हुई इस बैठक में सहमति बनी है कि काकोली घोष दस्तीदार का यह नया 20 सांसदों का मजबूत गुट लोकसभा में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को नीतिगत मुद्दों पर बाहर से समर्थन जारी रखेगा.

इसे भी पढ़ें : बागी विधायकों की संख्या 64 हुई, रीतब्रत बोले- तृणमूल के कांग्रेस में विलय की कोई संभावना नहीं

कोलकाता से दिल्ली तक खत्म हुई ममता की सल्तनत

पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन खोने के बाद ममता बनर्जी को इस बात का गुमान था कि तृणमूल कांग्रेस संसद में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन, काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में 20 सांसदों ने टीएमसी सुप्रीमो के पैरों तले से जमीन खिसका दी. धीरे-धीरे यह कुनबा बड़ा होता जा रहा है. उधर, कोलकाता में रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 80 में से 64 विधायक बागी हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें

सायोनी घोष ने टीएमसी में मचा दी खलबली, सोशल मीडिया अकाउंट से हटायी ममता-अभिषेक की तस्वीरें

तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात

काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने

सोनिया गांधी के गले लगकर क्यों रो पड़ीं तृणमूल चीफ ममता बनर्जी? जानें जादू की झप्पी की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola