राजस्थान-मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: बीजेपी का दबदबा, 6 में से 5 सीटों पर जीत

Updated:
विज्ञापन
Rajya Sabha Election

बीजेपी के डॉ. सतीश पूनिया, डॉ. अलका सिंह और कांग्रेस के नीरज डांगी सर्टिफिकेट के साथ, फोटो- सोशल मीडिया

Rajya Sabha Election: राजस्थान और मध्यप्रदेश में राज्यसभा की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान में भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने तीनों सीटों पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद चुनाव मैदान में केवल तीन उम्मीदवार ही बचे थे, जिसके चलते मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी. निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. राजस्थान से राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं. ताजा चुनाव परिणाम के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी बनी हुई है. दोनों दलों के पास पांच-पांच राज्यसभा सदस्य हैं. वहीं गुजरात की चार राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गये हैं.

रिक्त सीटों के बराबर रहे उम्मीदवार

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि खतम होने के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों के बराबर रही. ऐसे में निर्वाचन नियमों के तहत तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया. राजस्थान विधानसभा में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तीनों उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए सभी नौ नामांकन पत्र वैध पाए गए थे.

21 जून को खत्म हो रहा है मौजूदा सांसदों का कार्यकाल

राजस्थान में जिन तीन सीटों पर चुनाव कराया गया, उनमें कांग्रेस सांसद नीरज डांगी और बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. नए निर्वाचित सदस्यों के साथ बीजेपी ने तीन में से दो सीटें अपने खाते में दर्ज कीं, जबकि कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर से राज्यसभा भेजकर एक सीट बरकरार रखी.

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने जीतीं तीनों राज्यसभा सीटें

मध्यप्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. निर्वाचन अधिकारी ने पार्टी उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को विजयी घोषित किया. तीनों नेता मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी से अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र हासिल किया.

जीत के बाद बीजीपी नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

निर्वाचित उम्मीदवारों के साथ बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने इसे संगठन और पार्टी नेतृत्व पर जनता और जनप्रतिनिधियों के विश्वास का परिणाम बताया.

कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन हुआ था निरस्त

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था. लेकिन, शपथपत्र में जानकारी छिपाने के आरोप में उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था. कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की जीत लगभग तय हो गई थी.

Also Read: बिहार MLC चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, निशांत कुमार और पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola