पाकुड़ में बोलीं कल्पना सोरेन- हेमंत ने जेल जाना पसंद किया लेकिन सिर झुकाना नहीं
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 May 2024 8:34 PM
पाकुड़ में कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जब केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए मांगा तो बीजेपी सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे. लेकिन बीजेपी की सरकार ने ऐसा नहीं चाहा.
पाकुड़ : शरीर को जेल के अंदर में बंद कर सकते हैं लेकिन उस सोच को बंद नहीं कर सकते जिन्होंने पूरे झारखंड को एक करने का काम किया है. उक्त बातें झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने झिकरहटी स्थित केकेडीएम उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी जुमलेबाज है. बीजेपी वालों ने षडयंत्र करके चुनाव से ठीक पहले हेमंत को जेल भेजने का काम किया है.
हेमंत सोरेन ने मांगा पैसा तो केंद्र सरकार के फूलने लगे हाथ पांव
कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जब केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए मांगा तो बीजेपी सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे. यदि केंद्र सरकार से यह राशि प्राप्त हो जाती तो झारखंड का और विकास होता, स्कूल खुलते, अस्पताल बनते, यहां की जनता में खुशहाली आती. लेकिन बीजेपी की सरकार ने ऐसा नहीं चाहा. यह पैसा केंद्र सरकार ने अपने भाजपा शासित राज्यों में लगा दिया है. बीजेपी वालों ने इस राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार किया है. कहा कि यहां की जनता के लिए हेमंत ने जेल जाना पसंद किया लेकिन सर झुकाना नहीं. यहां की जनता के लिए कई योजनाएं लागू की है.
बताया कि 2014, 2019 की लहर को कोई राजमहल नहीं हिला पायी तो 2024 में किसी की हिम्मत नहीं है कि राजमहल को हिला देगी. यह क्रांतिकारी भूमि है. यहां की जनता अपना हक लेना जानती है. हक किस तरीके से लिया जाता है, हमें अपने पूर्वजों ने सिखा दिया है. जनता सब समझ चुकी है. बीजेपी की जुमलेबाजी में अब जनता फंसने वाली नहीं है. यह इंडी गठबंधन की सरकार है. 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनने वाली है. इस बार झारखंड में 14 में से 14 सीट इंडी गठबंधन को मिल रहा है. ताले की चाबी जनता के पास में है. उन्होंने विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से की.
बरहेट में महिलाओं के साथ की बैठक
कल्पना सोरेन ने बरहेट में महिलाओं के साथ बैठक में कहा कि आपके विधायक हेमंत सोरेन जब भी पतना आते थे, तो वे क्षेत्रवासियों से सीधे मिलकर उनकी समस्या सुनते थे और उनका तुरंत समाधान करते थे. उनको यहां के लोगों का साथ व प्यार मिलता था. जिसे बीजेपी वाले देख नहीं पायी. और केंद्र सरकार के इशारे पर षड्यंत्र रचकर जांच एजेंसियों के द्वारा उन्हें जेल भिजवा दिया. क्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने राजमहल में झामुमो की हैट्रिक जीत को लेकर जोश भरा तथा पार्टी के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया. बरहेट में मौके पर सुरेश टुडू, गुरू हेम्ब्रम, संजय गोस्वामी, मो शहबाज, महेश साहा, जितेंद्र यादव, राजू यादव, अख्तर आलम, राजेश यादव, जयदेव साहा, समीर दास, वसीम अकरम, शमशेर मोमिन, बिरजू सोरेन, दिनेश कर्मकार, संदीप भगत सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










