गिरिडीह में ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा: शराब के लिए पैसे नहीं मिला तो 33,000 KV के टावर पर चढ़ा पियक्कड़

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

पहली तस्वीर में बिजली टावर से उतरता शराबी युवक और टावर के नीचे सही सलामत वही युवक

Giridih News: गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में शराब के पैसे नहीं मिलने पर पंकज मिश्रा नाम का युवक 33 हजार केवीए बिजली टावर पर चढ़ गया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने युवक को समझा बुझाकर सुरक्षित उतारा. पढ़ें, इस हाई वॉल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी.

विज्ञापन

गिरिडीह से विष्णु स्वर्णकार की रिपोर्ट

Giridih News, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में गुरुवार की देर शाम एक युवक ने शराब न मिलने से नाराज होकर अपनी जान जोखिम डाल ली. दरअसल हुआ यूं कि युवक सीधे 33 हजार केवीए (33,000 KV) हाई वोल्टेज बिजली टावर पर जा चढ़ा. युवक को इतनी ऊंचाई पर खड़ा देख स्थानीय लोगों की सांसें अटक गईं और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

परिजनों ने शराब के लिए पैसे देने से किया था मना

जानकारी के अनुसार, हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले युवक की पहचान प्रतापपुर निवासी पंकज मिश्रा के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पंकज शराब पीने का बेहद आदी है. वह आए दिन शराब के नशे में डूबा रहता है और घर वालों से शराब के लिए पैसों की जिद करता है. गुरुवार की शाम को भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे थे. लेकिन उसकी बिगड़ती आदत को देखते हुए परिजनों ने इस बार सख्त रुख अपनाया और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात से तिलमिलाकर वह गुस्से में घर के पास से गुजर रहे बिजली के टावर पर चढ़ गया.

Also Read: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

पचंबा थाना प्रभारी पहुंचे, टला बड़ा हादसा

युवक को टावर पर चढ़ा देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पचंबा थाना पुलिस को दी. इसके बाद पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और युवक को समझाना बुझाना शुरू किया. काफी देर तक चले ड्रामे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली.

पुलिस की कड़ी फटकार, परिजनों को सुपुर्द

युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पचंबा थाना पुलिस ने उसे इस जानलेवा हरकत के लिए कड़ी फटकार लगाई. पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी आत्मघाती घटना दोबारा न हो, इसके लिए युवक की काउंसिलिंग करें और उसे समझाकर रखें. फिलहाल युवक को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है.

Also Read: नीति आयोग की बैठक में CM हेमंत सोरेन ने बुलंद की झारखंड की आवाज, जानें क्या-क्या रखी मांगें

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola