आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था व छात्र कार्रवाई पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन
मीडिया से संवाद करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

मीडिया से संवाद करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा हमला बोला. उन्होंने कानून-व्यवस्था, छात्रों पर लाठीचार्ज और राज्य के खाली खजाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए. सरकार की कार्यशैली पर भी कसा शिकंजा.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आधी रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, छात्रों पर हुई कार्रवाई और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर दिन हत्या और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जबकि सरकार केवल भाषण देने में व्यस्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में नौकरी और भविष्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और गोली चलाने जैसी कार्रवाई की गई. उन्होंने पूछा कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और इसकी जांच कब पूरी होगी.

सरकार केवल भाषण दे रही

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के बीच जाने के बजाय सरकार केवल भाषण दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता की सेवा की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जाता है, युवाओं पर गोली चलाई जाती है और फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को हटाया जाता है.

तेजस्वी का आरोप- राज्य का खजाना खाली

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली है और बिहार का संचालन सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों के हाथों में है. उन्होंने कहा कि केवल उनका और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लेने से जनता की समस्याएं दूर नहीं होंगी, बल्कि सरकार को काम करना होगा.

जनता की समस्याओं को सुनने की अपील की

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अखबारों में प्रतिदिन हत्या, दुष्कर्म, डकैती और अपहरण की खबरें प्रकाशित हो रही हैं. अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि जनता संतुष्ट नहीं होगी तो किसी भी सरकार के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल होगा. उन्होंने सरकार से जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने की अपील की.

बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात की

सोमवार की शाम तेजस्वी यादव बांकीपुर उपचुनाव के दौरान रोड शो के बाद बंटी यादव के परिजन से भी मिलने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की. सकरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मौजूद सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, हत्या रंगादारी चरम सीमा पर है. पुलिस हाथ-पर हाथ धरे खड़ी है. उन्होंने पुलिस पर आराेप लगया कि पुलिस की मिलीभगत से सैक्स रैकेट का संचालन किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: सरकार के रिहाई के आदेश पर नेहा बोरा का पहला रिएक्शन, बोलीं- यह छात्रों की एकजुटता की जीत



विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन