नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी किया, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है.
Bankipur By-election : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है.
प्यारे मतदाताओं को मेरा प्रणाम, कहकहर संबोधन किया
वीडियो संदेश की शुरुआत उन्होंने "बांकीपुर क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं को मेरा प्रणाम" कहकर की. उन्होंने कहा कि उन्हें मतदाताओं के सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन स्थापित हुआ है और पूरी ईमानदारी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है.
एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील
नीतीश कुमार ने कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान करने और प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए